लाइव न्यूज़ :

Acid Attack: तेजाब की बिक्री को लेकर दो ई-कॉमर्स कंपनियों को नोटिस, 17 वर्षीय छात्रा अभी भी सफदरजंग अस्पताल के ‘बर्न आईसीयू’ में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2022 15:13 IST

Acid Attack: दिल्ली महिला आयोग ने तेजाब की ऑनलाइन बिक्री को चिंता का एक गंभीर विषय बताते हुए दोनों कंपनियों से 20 दिसंबर तक विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य आरोपी के एक ई-कॉमर्स पोर्टल के जरिए तेजाब खरीदने की बात सामने आई है।गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है और प्रतिबंध के बावजूद बाजारों में तेजाब की उपलब्धता पर सवाल उठने लगे हैं।

नई दिल्लीः दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने पश्चिम दिल्ली में छात्रा पर तेजाब हमले के सिलसिले में तेजाब की बिक्री को लेकर दो ई-कॉमर्स कंपनियों को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मुख्य आरोपी के एक ई-कॉमर्स पोर्टल के जरिए तेजाब खरीदने की बात सामने आई है।

आयोग ने तेजाब की ऑनलाइन बिक्री को चिंता का एक गंभीर विषय बताते हुए दोनों कंपनियों से 20 दिसंबर तक विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है कि पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में बुधवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली 17 वर्षीय छात्रा पर मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश लोगों ने कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

छात्रा का सफदरजंग अस्पताल के ‘बर्न आईसीयू’ में इलाज चल रहा है। दिल्ली में तेजाब हमले की शिकार हुई 17 वर्षीय छात्रा अभी भी सफदरजंग अस्पताल के ‘बर्न आईसीयू’ में भर्ती है और होश में है। डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर में बुधवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली छात्रा पर मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश लोगों ने कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

छात्रा पर तेजाब हमले से दिल्ली के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है और प्रतिबंध के बावजूद बाजारों में तेजाब की उपलब्धता पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना के सिलसिले में मुख्य आरोपी सचिन अरोड़ा और उसके दो दोस्तों-हर्षित अग्रवाल (19) और विरेंदर सिंह (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, “मरीज होश में है। वह पूरी तरह से स्थिर है। उसे बुखार है। उसके चेहरे का आठ फीसदी हिस्सा तेजाब से जल गया है। आंखें भी प्रभावित हुई हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ भी पारंपरिक और सहायक उपचार प्रदान कर रहे हैं। वह अभी भी ‘बर्न आईसीयू’ में है।”

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हमले में इस्तेमाल तेजाब एक ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदा गया था और अरोड़ा ने ई-वॉलेट के जरिये भुगतान किया था। पुलिस ने एक बयान में कहा कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पाया गया कि तेजाब फ्लिपकार्ट से खरीदा गया था।

ई-कॉमर्स वेबसाइट की तरफ से इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हुड्डा के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पता चला है कि अरोड़ा और पीड़िता पड़ोसी थे तथा दोनों में पिछले सितंबर तक दोस्ती थी। उन्होंने बताया कि कुछ कारणों से पीड़िता और अरोड़ा की दोस्ती में दरार पड़ गई थी और यही वजह है कि उसने छात्रा पर तेजाब फेंक दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए