लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल हिंसाः कासिम बाजार थाना क्षेत्र से एक आरोपी अरेस्ट, मुंगेर में अपने दोस्त के ठिकाने पर छिपकर बैठा था

By एस पी सिन्हा | Updated: April 4, 2023 16:25 IST

West Bengal violence: सरकार ने धारा 144 लागू कर इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी। मंगलवार को भी हुगली जिला हिंसा की आग में सुलगता रहा।

Open in App
ठळक मुद्दे रेलवे फाटक पर बड़े देसी बम फेंकना शुरू कर दिया।उपद्रवियों ने रेलवे ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों पर पथराव किया।आरोपित सुमित शाह अपने रिश्तेदार कालीचरण के बेटे के यहां छिपा हुआ था।

पटनाः पश्चिम बंगाल में रामनवमी के दिन हिंसा मामले में बंगाल पुलिस ने बिहार पुलिस के सहयोग से एक आरोपित को मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस मेडिकल जांच कराकर सुमित को कोर्ट में प्रस्तुत करेगी। इसके बाद सुमित को पश्चिम बंगाल साथ ले जाएगी।

पश्चिम बंगाल में शोभायात्रा के दौरान उपद्रव फैलाने के बाद वह बिहार के मुंगेर जिला में अपने दोस्त के ठिकाने पर छिपकर बैठा था। हावड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान उसका हथियार लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित सुमित शाह अपने रिश्तेदार कालीचरण के बेटे के यहां छिपा हुआ था।

सुमित पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। धरहरा प्रखंड के बंगलवा में रिशेदार के यहां रामनवमी के बाद आया था। रिश्तेदार से मिलने के बाद यह कासिम बाजार थाना क्षेत्र में अपने दोस्त के यहां रह रहा था। सोमवार की देर रात पश्चिम बंगाल की पुलिस मुंगेर पहुंची थी। गिरफ्तार सुमित ने मुंगेर पुलिस को बताया है कि वह दो दिन पूर्व ही बिहार आया था।

बंगाल पुलिस ने बताया की रामनवमी के दिन हावड़ा शिवपुर में हुए दंगे में आरोपी युवक ने हथियार लहराते फायरिंग की था। उन्होंने कहा हथियार बरामद नही हुआ है। मुंगेर पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने आरोपित के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बता दें कि बंगाल में रामनवमी के दिन शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। हावड़ा, हुगली समेत कई हिस्सों में माहौल तनावपूर्ण है।

राज्य सरकार ने धारा 144 लागू कर इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी। मंगलवार को भी हुगली जिला हिंसा की आग में सुलगता रहा। देर रात स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब लोगों के एक समूह ने रिशरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक पर बड़े देसी बम फेंकना शुरू कर दिया। कुछ उपद्रवियों ने रेलवे ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों पर पथराव किया और स्टेशन के पास एक वाहन में आग लगा दी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये