लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेता के बेटे पर 14 साल की नाबालिग के साथ रेप का आरोप, लड़की की हुई मौत; आरोपी गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: April 11, 2022 08:52 IST

पश्चिम बंगाल में एक टीएमसी नेता के बेटो को नाबालिग लड़की से रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया है। लड़की की मौत घटना के बाद हुई। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के नादिया जिले की घटना, 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप। लड़की की अगले दिन मौत हो गई, परिवार के अनुसार ज्यादा खून बह जाने से लड़की की मौत हुई।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एक तृणमूल कांग्रेस के ग्राम पंचायत के सदस्य के बेटे पर 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। कथित घटना के बाद नाबालिग लड़की की मौत हो गई। मामला नादिया जिले का है। घटना के बाद शनिवार को पीड़िता के पिता ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई। 

प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की सोमवार (4 अप्रैल) को टीएमसी पंचायत सदस्य समर गोअली के बेटे सोहेल द्वारा आयोजित जन्मदिन की पार्टी में गई थी। रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता नौवीं कक्षा की छात्रा थी। 

जन्मदिन की पार्टी से घर लौटने पर पीड़िता गंभीर रूप से बीमार हो गई थी। इसके बाद लड़की को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज हुआ, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पीड़ित की दोपहर में मौत हुई और फिर आननफानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

परिवार के अनुसार लड़की की मौत अत्यधिक खून बहने से हुई। परिवार ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

बहरहाल, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि लड़की अकेले पार्टी में गई थी या किसी महिला के साथ थी। नाबालिग के पिता ने कहा कि पीड़िता को कथित तौर पर पार्टी में शराब पीने के लिए मजबूर किया गया था और उसे एक महिला और कुछ अज्ञात पुरुषों ने घर छोड़ा था।

पीड़िता के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उन्हें धमकाया है, जो एक स्थानीय तौर पर दबंग है। आरोपी ने पीड़िता के पिता को कथित तौर पर धमकाया था और पीड़िता को अस्पताल ले जाने या शिकायत दर्ज कराने के खिलाफ भी चेतावनी दी थी।

इस बीच नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म के आरोप में रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान सोहेल के रूप में की है।

इस बीच टीएमसी पंचायत सदस्य समर अपने परिवार के साथ फरार है। पीड़िता के पिता ने नदिया जिला चाइल्डलाइन पुलिस के माध्यम से आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने कहा कि वे घटना की गहनता से जांच कर रहे हैं और सभी संभावित एंगल से जांच कर रहे हैं।

टॅग्स :पश्चिम बंगालरेपक्राइम न्यूज हिंदीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज