लाइव न्यूज़ :

कॉलेज शिक्षक ने नहीं लगाया 'जय ममता' का नारा, TMC कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा

By भाषा | Updated: July 26, 2019 02:17 IST

छात्राओं ने दावा किया कि टीएमसी के समर्थकों ने उन पर हमला किया और उन्हें क्लासरूम में बंद कर दिया। चटर्जी और कुछ वरिष्ठ शिक्षकों ने हस्तक्षेप किया और मामला तब शांत हो गया लेकिन जब वह लड़कियों के साथ कॉलेज के बाहर आ रहे थे तब मामला फिर भड़क गया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना ने खासा विवाद पैदा कर दिया है जिसके बाद स्थिति को संभालने के लिए ममता बनर्जी ने शिक्षक से बात की और उनको सुरक्षा का आश्वासन दिया। पुलिस ने बताया कि सुब्रत चटर्जी पर हमला करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में कथित रूप से ‘जय ममता’’ और ‘तृणमूल जिंदाबाद’ के नारे लगाने को लेकर, छात्रों के दो गुटों में हुए झगड़े में बीच बचाव कराने के दौरान एक कॉलेज शिक्षक के साथ धक्का-मुक्की की गई तथा उनके मुंह पर मुक्के मारे गए। पुलिस ने बताया कि सुब्रत चटर्जी पर हमला करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वे नबग्राम हीरालाल पॉल कॉलेज के छात्र नहीं हैं जहां बुधवार को यह घटना घटी थी। टीवी चैनलों ने दृश्य दिखाएं हैं कि जब चटर्जी कुछ छात्राओं के साथ कॉलेज के दरवाजे से बाहर निकले तो दो युवक डराने वाले अंदाज में उनकी ओर बढ़ रहे हैं। दोनों युवक शिक्षक को धक्का देते हुए तथा उनके सिर और मुंह पर मुक्के मारते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद चटर्जी जमीन पर गिर जाते हैं तथा कुछ लड़कियां उनके मुंह पर पानी छिड़कती हैं और पीने के लिए पानी देती दिख रही हैं। कॉलेज सूत्रों ने बताया कि कॉलेज परिसर से संचालित होने वाले नेताजी मुक्त विश्वविद्यालय की परास्नातक की कुछ छात्राएं एक क्लासरूम में सेल्फी ले रही थी। तभी टीएमसी के कुछ सदस्यों ने उनसे वहां चले जाने को कहा जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई।

छात्राओं ने वहां से जाने से इनकार किया और तो टीएमसी के छात्रों ने मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी के पक्ष में नारे लगाने को कहा लेकिन उन्होंने इससे भी इनकार कर दिया। छात्राओं ने दावा किया कि टीएमसी के समर्थकों ने उन पर हमला किया और उन्हें क्लासरूम में बंद कर दिया। चटर्जी और कुछ वरिष्ठ शिक्षकों ने हस्तक्षेप किया और मामला तब शांत हो गया लेकिन जब वह लड़कियों के साथ कॉलेज के बाहर आ रहे थे तब मामला फिर भड़क गया।

घटना ने खासा विवाद पैदा कर दिया है जिसके बाद स्थिति को संभालने के लिए ममता बनर्जी ने शिक्षक से बात की और उनको सुरक्षा का आश्वासन दिया। चटर्जी ने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री ने मुझसे कहा-डरे नहीं। उन्होंने कहा कि वह हमारी तरफ है। हम आपको सुरक्षा देंगे।’’ तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय विधायक पी घोषाल ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, ‘‘ यह कानून व्यवस्था का मसला है। मैंने स्थानीय थाने से जरूरी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।’’ टीएमसीपी प्रदेश इकाई के अध्यक्ष टी भट्टाचार्य ने कहा कि अगर संगठन का कोई सदस्य घटना में लिप्त पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला