लाइव न्यूज़ :

West Bengal Panchayat Election: वाम मोर्चा और कांग्रेस समर्थक तीन व्यक्तियों को गोली मारी, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2023 18:27 IST

West Bengal Panchayat Election: माकपा के प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) राजीव सिन्हा ने घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।इस संबंध में अब तक कोई सूचना नहीं मिली है। त्रिस्तरीय पंचायत राज प्रणाली में करीब 75,000 सीटों पर चुनाव आठ जुलाई को होगा।

West Bengal Panchayat Election: पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में बृहस्पतिवार को पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे तीन व्यक्तियों को कथित तौर पर गोली मार दी गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम ने दावा किया कि तीनों व्यक्ति वाम मोर्चा और कांग्रेस के समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि तीनों को उस वक्त गोली मारी गई जब वे अपना नामांकन दाखिल करने के लिए चोपड़ा ब्लॉक कार्यालय जा रहे थे।

एक अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि दो घायलों की स्थिति गंभीर है। राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) राजीव सिन्हा ने घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें इस संबंध में अब तक कोई सूचना नहीं मिली है।

माकपा के प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा ब्लॉक में कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों पर अभी-अभी तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने गोली चलाई।

वाम-आईएनसी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) के समर्थक पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने ब्लॉक कार्यालय जा रहे थे।’’ सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को खारिज किया है। त्रिस्तरीय पंचायत राज प्रणाली में करीब 75,000 सीटों पर चुनाव आठ जुलाई को होगा। नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन शुक्रवार है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालममता बनर्जीसीताराम येचुरीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो