लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: नादिया में कॉलेज छात्रा पर तेजाब से हमले के मामले में दो लोग गिरफ्तार, जानिए क्या पूरा मामला

By भाषा | Updated: September 20, 2020 07:37 IST

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में घर के आंगन में सो रही एक युवती पर तेजाब फेंकने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। युवती की मां ने आरोपियों को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनादिया जिले में अपने घर के आंगन में सो रही कॉलेज की छात्रा पर तेजाब से हमलाआरोप के अनुसार युवक ने प्रेम प्रस्ताव भेजा था, जवाब नहीं मिलने पर फेंका तेजाब

कालीगंज (पश्चिम बंगाल): नादिया जिले में अपने घर के आंगन में सो रही कॉलेज की छात्रा पर तेजाब से कथित हमला करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि पलाशी कॉलेज की छात्रा शुक्रवार तड़के कालीगंज पुलिस थाना क्षेत्र के दक्षिण पाड़ा में अपने घर में अपनी मां के साथ सो रही थी, तभी यह घटना हुई।

छात्रा को तत्काल पलाशी मीरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और उसकी हालत बिगड़ने पर उसे शक्तिनगर जिला अस्पताल रिफर किया गया। उन्होंने बताया कि छात्रा की मां का हाथ भी झुलस गया है। छात्रा के पिता ने कहा, ‘मेरे बेटे ने दोनों आरोपियों की पहचान वाशिम मंडल और साहेब मोल्ला के रूप में की है। ये दोनों स्थानीय लोग हैं।’ 

एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शनिवार को कृष्णानगर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पिता ने आरोप लगाया कि वाशिम ने पीड़िता को प्रेम प्रस्ताव भेजा था, लेकिन ‘उसका उत्तर नहीं मिलने पर उसने तेजाब फेंक दिया’।

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का विवाह बुधवार को तय हो गया था। उन्होंने कहा, ‘वाशिम ने धमकी दी थी कि यदि वह (छात्रा) किसी और से विवाह करती है तो वह उसे जान से मार देगा। वाशिम मेरा धन हड़पना चाहता है। मेरी मीरा बाजार में जमीन है और वाशिम की नजर उस पर है।’ 

आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 327 (संपत्ति हड़पने के लिए जानबूझकर नुकसान पहुंचाना, या एक अवैध कार्य करना) और तेजाब से हमला करने के मामलों संबंधी धारा 326ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए