लाइव न्यूज़ :

जलपाईगुड़ीः आदिवासी बहनों से सामूहिक बलात्कार, एक ने आत्महत्या की, दूसरी की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: September 8, 2020 21:47 IST

परिवार ने बताया कि 16 और 14 साल की दो बहनें चार सितंबर को कुछ स्थानीय युवकों के साथ बाहर निकली थीं। उनके भाई ने बताया,‘‘हमने सोचा कि वे हमेशा की तरह बाहर गई होंगी। लेकिन फिर वे दो दिनों तक लापता रहीं और छह सितंबर को वापस आ गईं।”

Open in App
ठळक मुद्देतबियत खराब होने पर परिवार उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में ले गया, जिसने उन्हें उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया गया।अस्पताल में, मेरी बहनों ने हमें बताया कि उनके साथ पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था और वे वहां से भागकर घर पहुंचीं।अधिकारियों ने कहा कि बड़ी बहन की सोमवार रात मौत हो गई, जबकि छोटी की हालत गंभीर है।

जलपाईगुड़ीः पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में दो आदिवासी बहनों के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया, जिसके बाद एक बहन ने आत्महत्या कर ली जबकि दूसरी लड़की की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उनके परिवार ने बताया कि 16 और 14 साल की दो बहनें चार सितंबर को कुछ स्थानीय युवकों के साथ बाहर निकली थीं। उनके भाई ने बताया,‘‘हमने सोचा कि वे हमेशा की तरह बाहर गई होंगी। लेकिन फिर वे दो दिनों तक लापता रहीं और छह सितंबर को वापस आ गईं।” उनकी तबियत खराब होने पर परिवार उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में ले गया, जिसने उन्हें उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया गया।

भाई ने कहा,‘‘अस्पताल में, मेरी बहनों ने हमें बताया कि उनके साथ पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था और वे वहां से भागकर घर पहुंचीं। तब हमें पता चला कि घर वापस आने के बाद उन्होंने जहर खा लिया था जिससे उनकी तबियत खराब हो गई।” अधिकारियों ने कहा कि बड़ी बहन की सोमवार रात मौत हो गई, जबकि छोटी की हालत गंभीर है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य दो की तलाश जारी है। आज सुबह जब शव गांव पहुंचा, तो स्थानीय लोगों ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए विरोध करना शुरू कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार पिछले महीने, एक और 16 वर्षीय लड़की का उसी इलाके में सामूहिक बलात्कार किया गया था, और उसका शव बाद में घर के सेप्टिक टैंक में पाया गया था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस अभी तक उस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

जिला पुलिस अधिकारियों ने इन आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के विधायक खगेश्वर रे ने चाय के बागान में काम करने वाली लड़कियों के पिता से मुलाकात की और कहा कि उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों पर बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। जलपाईगुड़ी अदालत में पेश करने पर अदालत ने तीनों आरोपियों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपहत्याकांडपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए