लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: हावड़ा के किनारे गंगा घाट पर मिला 2 मासूमों का शव, परिवार को हत्या का शक

By अंजली चौहान | Updated: March 29, 2023 09:50 IST

मृतक लड़कों में एक की उम्र 8 साल और दूसरे की 12 साल है। दोनों चचेरे भाई थे। घटना से एक दिन पहले ही दोनों भाई लापता हो गए थे। 

Open in App
ठळक मुद्दे हावड़ा किनारे मिली दो नाबालिगों की लाश परिवार ने जताई हत्या की आशंका दोनों नाबालिग सोमवार को हुए थे लापता

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हावड़ा के किनारे दो नाबालिग बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना सोमवार शाम की है जब गंगा नदी के किनारे दो लड़को का शव बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मृत लड़कों के परिवार को इत्तिला दी गई।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मृत नाबालिकों में से एक की मां ने दोनों की हत्या का शक जताया है, महिला का आरोप है कि दोनों बच्चों की हत्या कर उन्हें गंगा किनारे फेंक दिया गया। 

गौरतलब है कि मृतक लड़कों में एक की उम्र 8 साल और दूसरे की 12 साल है। दोनों चचेरे भाई थे। घटना से एक दिन पहले ही दोनों भाई लापता हो गए थे। 

दोनों की हत्या एक शख्स ने की- मां का दावा 

इंडिया टुडे के हवाले से 8 वर्षीय नाबालिग की मां, रानी खातून ने दावा किया कि उसके बेटे और उसके चचेरे भाई की हत्या एक व्यक्ति ने की है। वह वही आरोपी है जिसने उसकी 16 वर्षीय बेटी का कुछ समय पहले अपहरण भी किया था।

खातून का आरोप है कि उस शख्स ने करीब तीन महीने पहले उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया था और वह वापस उसके बेटे को मारने के लिए आया है। 

नाबालिग की मां का कहना है कि सोमवार को जब वह घर से निकली तो उसका बेटा सो रहा था। जाने से पहले उसने बच्चे के लिए नाश्ता बनाया और उसे खिलाया। बच्चा दिनभर अपने चचेरे भाई के साथ मोहल्ले में खेलता रहा लेकिन शाम के समय इफ्तार का वक्त होने से पहले वो लापता हो गया। 

बच्चे की कही खोज-खबर न होने के बाद खातून ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। बाद में बच्चों का शव नदी किनारे से मिला। 

जानकारी के मुताबिक, लापता बच्चों का शव सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पंचपाड़ा पुलिस स्टेशन में दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस घटनास्थल और अन्य स्थानों पर जांच के जरिए सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है, साथ ही पुलिस पोस्टमार्टम का इंतजार कर रही है जिसके बाद हत्या के असल कारणों का पता लगाया जा सकता है। 

टॅग्स :हावड़ापश्चिम बंगालWest Bengal Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला