लाइव न्यूज़ :

WB: सीएम ममता बनर्जी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, अनजान शख्स दोपहर का घुसा रात भर CM आवास में छिपकर बैठा रहा, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: July 4, 2022 07:54 IST

CM Mamata Banerjee Security: इस घटना के बाद सीएम ममता की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे है। ऐसे में इसकी जांच की जा रही है और उनकी सुरक्षा को भी पहले से बढ़ा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ममता बनर्जी के सुरक्षा में चूक की खबर सामने आई है।बताया जा रहा है कि एक अनजान शख्स उनके घर घुस आया था। आरोपी सीएम ममता के घर रात भर छुपा बैठा था।

CM Mamata Banerjee Security:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक हुई है। उनके दक्षिण कोलकाता स्थित घर में किसी शख्स के रात भर छुपे रहने की बात सामने आई है। इन्डिया टुडे की एक खबर के अनुसार, एक शख्स जिसकी पहचान हो गई है, उसका नाम खोकन है। वह सीएम ममता का घर में शनिवार के दिन रात भर रहा था जिसे रविवार सुबह में गिरफ्तार किया गया है। 

खबर के मुताबिक, इस बात की पुष्टी कोलकाता पुलिस ने भी की है। गिरफ्तार शख्स से पूछताछ हो रही है और उसके सीएम ममता के घर घुसने की वजह पुलिस जानने की कोशिश की जा रही है। 

क्या है पूरा मामला

एबीपी की एक खबर के मुताबिक, गिरफ्तार शख्स ने पुलिस पूछताछ में यह कबूला कि वह शनिवार दोपहर में सीएम ममता के घर में घुसा था। खबर में अनुसार, आरोपी दीवार फांदकर हाई सिक्योरिटी जोन में घुसा जो सुरक्षाकर्मियों की भी नजर में नहीं आया था। 

बताया जाता है कि शनिवार दोपहर में घर घूसने के बाद अनजान शख्स ने रात भर सीएम आवास में बिताया और फिर दूसरे दिन यानी रविवार को पुलिस ने उसे दिखा तब जाकर उसे गिरफ्तार किया है। 

आरोपी को कालीघाट पुलिस स्टेशन में सौंप दिया गया जहां उससे सीएम आवास में घुसने के कारण का पता लगाया जा रहा है। वही इस चूक लेकर जांच भी होने की बात सामने आई है और ऐसे में सीएम ममता और उनके आवास की सुरक्षा व्यवस्था के बढ़ा दिया गया है। 

इलाके में हुई थी बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या

एबीपी के मुताबिक, हाल ही में इसी इलाके में जहां सीएम ममता का आवास है, वहां पर एक बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या हो गई थी। इस हत्या के बाद पता चला था कि इलाके के कई सीसीटीवी कैमरे सही से काम नहीं कर रहे है। इसकी बाद इस घटना की भी जांच हो रही है और इलाके में सुरक्षा को मजबूत करने की भी बात हो रही है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालममता बनर्जीकोलकाताPoliceहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज