लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: रस्सी से बंधी तालाब में तैरती मिली बीजेपी कार्यकर्ता की लाश, अमित शाह ने की निंदा

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 4, 2018 09:10 IST

एक महीने पहले पुरूलिया जिले में भी दो बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौत का मामला सामने आया था।

Open in App

कोलकता, 4 जुलाई:  पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ दिनों में दो बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या हुई थी। ताजा मामला मुर्शिदाबाद जिले का है। जहां सोमवार ( 2 जुलाई) 54 साल के बीजेपी कार्यकर्ता धर्मराज हजरा का शव शक्तिपुर गांव में एक तालाब में तैरता हुआ मिला। शव को जब बाहर निकाला गया तो धर्मराज हजरा का हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। 

मामले में पुलिस का कहना है कि उन्होंने शिकायत दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी है। एक महीने पहले पुरूलिया जिले में भी दो बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौत का मामला सामने आया था। 

राज्य के ईकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ट्वीट करते इस घटना पर खेद प्रक्रट किया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, तृणमूल ने फिर मानवता को शर्मसार किया है। बीजेपी कार्यकर्ता की फिर से बेहद जघन्य तरीके से हत्या कर दी गई। ममता के शासनकाल में पश्चिम बंगाल हिंसा और निर्दयता का केंद्र बन गया है। दुख के इस वक्त में बीजेपी मृतक परिजन के साथ है।'

 

इत्तेफाक या साजिश: 11 शव, 11 खिड़कियां, 11 पाइप, जानें क्या है बुराड़ी कांड से जुड़े 11 का ऐंगल

इस घटना को लेकर बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस पर एक बार फिर निशाना साधा है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी के जिलाध्यक्ष गौरी शंकर घोष ने कहा है कहा है कि वे राज्य में भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते प्रभाव को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। घोष ने आरोप लगाया, हजरा भारतीय जनता पार्टी के 56 शक्तिपुर मंडल कमिटी के सदस्य थे। पंचायत चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने की वजह से उन्हें तृणमूल समर्थित गुंडों से धमकियां मिल रही थी। रविवार को उन लोगों ने उनकी हत्या कर दी और उनका शव तालाब में डाल दिया।' वहीं, शक्तिपुर से तृणमूल विधायक रबीउल आलम चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता का इस घटना से संबंध नहीं है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला