लाइव न्यूज़ :

बंगाल: बच्चा चोर बताकर भीड़ ने कर दी महिला की पिटाई, पुलिस कर रही हैं जाँच

By भारती द्विवेदी | Updated: July 17, 2018 18:15 IST

स्थानीय लोगों की अनुसार ये महिला पिछले कुछ दिनों से इलाके में दिख रही है और बच्चों को टॉफी देते हुए देखी गई है। जिसके बाद उन्हें उस पर शक हुआ।

Open in App

नई दिल्ली, 17 जुलाई: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बच्चा चोरी के आरोप में हिंसक भीड़ ने दिमागी रूप से विक्षिप्त महिला की पिटाई की है। स्थानीय लोगों की अनुसार ये महिला पिछले कुछ दिनों से इलाके में दिख रही है और बच्चों को टॉफी देते हुए देखी गई है। जिसके बाद उन्हें उस पर शक हुआ। पुलिस के मुताबिक ये घटना सोमवार (16 जुलाई) की है। महिला को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। उसके बाद वो पुलिस के हिरासत में है। पुलिस मामले की जांच की साथ ही उस महिला से पूछताछ कर रही है।

इसी महीने की शुरूआत में पश्निम बंगाल के बोलपुर नगर में लोगों ने बच्चा चोर के संदेह में एक अधेड़ व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई कर दी थी। लोगों के आरोप के मुताबिक टैक्सी चलाने वाले उस शख्स ने अपनी गाड़ी में 11 साल की एक बच्ची को जबरन बैठाने की कोशिश की थी। लड़की ने जब शोर मचाया, तब उनलोगों ने उसका पीछा कर पकड़ा और पिटाई की।

हाल-फिलहाल देश में बच्चा चोरी के नाम पर मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ी हैं। लोग सिर्फ शक के आधार पर सामने वाले की जान ले ले रहे हैं। कर्नाटक के बीदर जिले में बच्चा चोरी के शक में चार युवकों पर भीड़ ने हमला कर दिया और उन्होंने जमकर मारा। भीड़ की पिटाई की वजह से उन चार लड़कों में से एक की मौत हो गई थी। मरने वाला लड़का गूगल में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करता था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मॉब लिंचिंगपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला