लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: 16 साल की लड़की का सामूहिक बलात्कार, हत्या के बाद शव सेप्टिक टैंक में डाला गया

By भाषा | Updated: August 23, 2020 03:22 IST

तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय विधायक खगेश्वर रॉय ने किशोरी के परिजन से मुलाकात की और आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 16 वर्षीय एक किशोरी का कथित तौर पर कई बार सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी शव को एक घर के सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया।

जलपाईगुड़ी: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 16 वर्षीय एक किशोरी का कथित तौर पर कई बार सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई और शव को एक घर के सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना के संबंध में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया।

अदालत ने उन्हें आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि किशोरी राजगंज के शयानशिकता की रहने वाली थी और 10 अगस्त से लापता थी। इसके बाद उसके परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया और पूछताछ के दौरान उन्होंने 15 अगस्त को किशोरी का बलात्कार और हत्या करने की बात स्वीकार की।

आरोपियों ने शव को सेप्टिक टैंक में डालने की बात भी कबूल की। पुलिस ने बताया कि प्रधान पाड़ा में एक घर के सेप्टिक टैंक से शव निकाला गया। तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय विधायक खगेश्वर रॉय ने किशोरी के परिजन से मुलाकात की और आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की।

रॉय ने कहा, ‘‘पुलिस में शिकायत जब 11 अगस्त को दर्ज हो चुकी थी तो शव मिलने तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? हमारी मांग है कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।’’ पुलिस ने बताया कि वह मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला