लाइव न्यूज़ :

दोस्त की हत्या कर शव जलाया, 27 वर्षीय मुनीशद्दीन का मृतक की पत्नी के साथ संबंध था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2023 14:08 IST

दिल्लीः वजीराबाद के राम घाट के सामने एक व्यक्ति का जला हुआ शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। शरीर करीब 90 फीसदी जल चुका था।

Open in App
ठळक मुद्देघटनास्थल के पास झाड़ियों में खून भी मिला है।मौके से एक माचिस बरामद हुई।मृतक की पहचान वजीराबाद निवासी राशिद के रूप में हुई है।

नई दिल्लीः उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में कथित तौर पर दोस्त की हत्या करने और उसका शव जलाने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान वजीराबाद के रहने वाले मुनीशद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि मुनीशद्दीन का मृतक की पत्नी के साथ कथित तौर पर संबंध था।

उन्होंने बताया कि वजीराबाद के राम घाट के सामने एक व्यक्ति का जला हुआ शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। उन्होंने कहा कि शरीर करीब 90 फीसदी जल चुका था। उन्हें घटनास्थल के पास झाड़ियों में खून भी मिला है और मौके से एक माचिस बरामद हुई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान वजीराबाद निवासी राशिद के रूप में हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

उप्र : पत्नी की बेटे की चाह को पूरा करने के लिए लड़के को अगवा किया

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पांच साल के लड़के का अपहरण किए जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने टीमें गठित कर चंद घंटों के भीतर बालक को सकुशल बरामद कर लिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे को अगवा करने वाले युवक ने पूछताछ में कबूल किया है कि दो बेटियों के जन्म के बाद पत्नी की बेटे की चाह को पूरा करने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रणविजय सिंह के मुताबिक, शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के रॉयल गार्डन स्टेशन रोड निवासी सनी राम का बेटा विकास बृहस्पतिवार शाम अपने घर के बाहर खेल रहा था।

उन्होंने बताया कि विकास खेलते-खेलते सड़क पर आ गया और तभी वहां से गुजर रहे युवक ने उसे उठा लिया और अपने साथ ले गया। सिंह के अनुसार, काफी देर बाद जब विकास घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश के लिए टीमें गठित कीं और शुक्रवार को उसे सकुशल बरामद कर लिया।

सिंह के मुताबिक, बच्चे को अगवा कर ले जाने वाले युवक ने पूछताछ में अपना नाम आकाश बताया है। वह आगरा के जैतपुर बाह का रहने वाला है। सिंह के अनुसार, आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसकी दो बेटियां हैं और पत्नी की बेटे की चाह को पूरा करने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर लिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली