लाइव न्यूज़ :

Watch Video Nagpur Blast: बारूद फैक्ट्री में विस्फोट, 02 की मौत और 3 घायल, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 19, 2025 14:21 IST

Watch Video Nagpur Blast: अधिकारी ने बताया कि विस्फोट जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर, काटोल तहसील के कोतवलबडी में प्रमुख कंपनी में अपराह्न 1:30 बजे हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देविस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Watch Video Nagpur Blastमहाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में दो मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हर्ष पोद्दार ने बताया कि विस्फोट जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर, काटोल तहसील के कलमेश्वर थाना क्षेत्र में एशियन फायरवर्क्स में अपराह्न 1:30 बजे हुआ। एसपी ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘विस्फोट में जान गंवाने वाले दोनों मजदूर मध्य प्रदेश के सिवनी और मंडला के निवासी थे। तीन लोग घायल हो गए।

विस्फोट के समय पटाखा फैक्टरी में 31 लोग मौजूद थे।’’ पोद्दार ने बताया, ‘‘विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं है। जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है। यह इकाई पटाखे जलाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सुतली बनाती है।’’ एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान मुनीश मडावी (34) और भूरा लक्ष्मण रज्जाक (25) के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘विस्फोट तब हुआ जब कोयले के चूर्ण को ब्लोअर में गर्म किया जा रहा था। हम जांच करेंगे कि क्या सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू थे और उनका पालन किया जा रहा था। हम यह भी जांचेंगे कि क्या मजदूरों को सुरक्षात्मक उपकरण दिए गए थे।’’ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पूर्व में बताया था कि यह घटना विस्फोटक सामग्री बनाने एक प्रमुख कंपनी की इकाई में हुई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए