लाइव न्यूज़ :

Watch Video Mumbai: 57 मंजिला ऊंची इमारत, 42वीं मंजिल पर आग लगी?, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 28, 2025 12:25 IST

Watch Video Mumbai: दक्षिण मुंबई के बायकुला इलाके में शुक्रवार की सुबह एक ऊंची इमारत की 42वीं मंजिल पर आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देसुबह दस बज कर करीब 45 मिनट पर आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का कार्य जारी है।

Watch Video Mumbai: महाराष्ट्र मेंमुंबई के बायकुला ईस्ट इलाके में 57 मंजिला ऊंची इमारत में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने के बाद पांच फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम में जुट गई। जानकारी के मुताबिक, आग बिल्डिंग की 42वीं मंजिल पर लगी। घटना में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बाबासाहेब आंबेडकर रोड पर स्थित सालेट 27 की दोनों इमारतों में से एक के आवासीय परिसर में सुबह दस बज कर करीब 45 मिनट पर आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का कार्य जारी है। अधिकारी ने कहा कि बीईएसटी, पुलिस, एंबुलेंस सेवा और अन्य एजेंसियों की टीमें तुरंत घटनास्थल पर भेजी गईं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। इमारत से निकलने वाले घने काले धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, आग भायखला पूर्व में बीए रोड पर न्यू ग्रेड इंस्टा मिल के पास स्थित साल्सेट बिल्डिंग नामक इमारत में लगी। मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) को सुबह करीब 10.45 बजे आपातकालीन कॉल मिली, जिसके बाद एमएफबी ने लेवल-1 (मामूली) आग की घोषणा की।

टॅग्स :अग्निकांडमुंबईमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?