लाइव न्यूज़ :

WATCH Pune Drunk-Driving Accident: वाघोली में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा?, 2 बच्चे समेत 3 की मौत और जिंदगी से जूझ रहे 6 लोग, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2024 12:41 IST

WATCH Pune Drunk-Driving Accident: पुलिस अधिकारी ने बताया कि केसनंद फाटा इलाके के पास फुटपाथ पर कई लोग सो रहे थे और ट्रक ने रौंद दिया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देफुटपाथ पर कई लोग सो रहे थे। फुटपाथ पर सो रहे लोगों में अधिकतर मजदूर थे।घायल हुए छह लोगों को ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

WATCH Pune Drunk-Driving Accident: महाराष्ट्र के पुणे शहर में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को एक ट्रक ने कुचल दिया जिससे दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना वाघोली इलाके में रविवार देर रात 12 बजकर 55 मिनट पर हुई, जहां फुटपाथ पर कई लोग सो रहे थे। उसने बताया कि अमरावती के निवासी ये लोग मजदूर थे जो काम की तलाश में कुछ दिन पहले पुणे आए थे। एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक गजानन तोतरे (26) को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया और यह पता लगाने के लिए उसका चिकित्सीय परीक्षण किया जा रहा है कि क्या वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था ?

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘केसनंद फाटा इलाके के पास फुटपाथ पर कई लोग सो रहे थे और एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। फुटपाथ पर सो रहे लोगों में अधिकतर मजदूर थे।’’ पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान वैभवी पवार (एक), वैभव पवार (दो) और विशाल पवार (22) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान जानकी पवार (21), रिनिशा पवार (18), रोशन भोसले (9), नागेश पवार (27), दर्शन वैराल (18) और अलीशा पवार (47) के रूप में हुई जिन्हें ससून सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुणे के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) मनोज पाटिल ने बताया कि वाघोली पुलिस थाने के पास ट्रक चालक ने अपने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और फुटपाथ पर सो रहे कई लोगों को कुचल दिया। उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये लोग अमरावती जिले के निवासी थे और कुछ दिन पहले ही काम की तलाश में पुणे आए थे।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। हम दुर्घटना के अन्य तथ्यों की भी जांच कर रहे हैं। ट्रक चालक के खिलाफ सभी संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटना के समय वह नशे में था या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए चिकित्सीय जांच की जा रही है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPuneमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा