लाइव न्यूज़ :

NIA Team Attack: 2022 बम विस्फोट की जांच, एनआईए टीम पर हमला, अधिकारी घायल, वाहन को घेरा और पथराव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2024 11:18 IST

NIA Team Attack: पुलिस ने बताया कि केंद्रीय पुलिस बल की एक बड़ी टुकड़ी भूपतिनगर पहुंच गई है, जहां गिरफ्तार किए गए दो लोगों के साथ एनआईए का दल मौजूद है।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय लोगों ने वाहन को घेर लिया और उस पर पथराव किया।कोलकाता वापस जा रहा था, तभी वाहन पर हमला हुआ।एनआईए ने कहा कि एक अधिकारी घायल भी हुआ है।

NIA Team Attack: पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर इलाके में 2022 के बम विस्फोट मामले की जांच के लिए गए राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के दल पर ग्रामीणों ने शनिवार को हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एनआईए अधिकारियों के एक दल ने इस मामले के संबंध में बुधवार सुबह दो लोगों को गिरफ्तार किया और यह दल कोलकाता वापस जा रहा था, तभी उसके वाहन पर हमला हुआ। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘स्थानीय लोगों ने वाहन को घेर लिया और उस पर पथराव किया।

एनआईए ने कहा है कि उसका एक अधिकारी घायल भी हुआ है।’’ उन्होंने बताया कि एनआईए ने भी इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों से इस घटना के बारे में बात नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि केंद्रीय पुलिस बल की एक बड़ी टुकड़ी भूपतिनगर पहुंच गई है, जहां गिरफ्तार किए गए दो लोगों के साथ एनआईए का दल मौजूद है।

भूपतिनगर में तीन दिसंबर, 2022 को एक कच्चे घर में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई थी। बाद में मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई थी। शनिवार की इस घटना ने पांच जनवरी की उस घटना की याद दिला दी, जब उत्तरी 24 परगना के संदेशखालि इलाके में राशन घोटाले के सिलसिले में छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हमला किया गया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceपश्चिम बंगालएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए