लाइव न्यूज़ :

ठाणेः गेमिंग जोन के कर्मचारी को थप्पड़, मनसे की कल्याण इकाई के अध्यक्ष उल्हास भोइर कर रहे बहस, देखिए वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2025 15:08 IST

वीडियो में गेमिंग जोन में स्कूल ड्रेस पहने विद्यार्थियों की मौजूदगी को लेकर मनसे की कल्याण इकाई के अध्यक्ष उल्हास भोइर कर्मचारियों से बहस करते दिख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिगों को स्कूल छोड़कर यहां आने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है।आपा खो दिया और उसे थप्पड़ जड़ दिया। लापरवाही एक पूरी पीढ़ी पर बुरा असर डाल सकती है।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक पदाधिकारी द्वारा गेमिंग जोन के कर्मचारी को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना मंगलवार की है और ऐसा माना जा रहा है कि इसकी वजह वे शिकायतें हैं जिनमें कहा गया था कि बच्चे स्कूल जाने के बजाय अक्सर कल्याण शहर में स्थित इस गेमिंग जोन में आते हैं और इसके लिए घर से रुपये चुराते हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है और वे ऑनलाइन मंचों पर प्रसारित वीडियो की पुष्टि कर रहे हैं।

इस वीडियो में गेमिंग जोन में स्कूल ड्रेस पहने विद्यार्थियों की मौजूदगी को लेकर मनसे की कल्याण इकाई के अध्यक्ष उल्हास भोइर कर्मचारियों से बहस करते दिख रहे हैं। उन्होंने गेमिंग जोन पर आरोप लगाया कि नाबालिगों को स्कूल छोड़कर यहां आने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है।

जब गेमिंग जोन के कर्मचारी ने कहा कि मेरा इस पर कोई वश नहीं है कि यहां कौन आता-जाता है तो भोइर ने अपना आपा खो दिया और उसे थप्पड़ जड़ दिया। कर्मचारी को चेतावनी भी दी कि ऐसी लापरवाही एक पूरी पीढ़ी पर बुरा असर डाल सकती है। गुस्से में नजर आ रहे भोइर ने दावा किया कि कुछ विद्यार्थियों ने गेमिंग सेंटर में खर्च के लिए अपने माता-पिता के कथित तौर पर 4,000 रुपये चोरी किए थे।

भोइर को यह धमकी देते हुए भी सुना जा सकता है कि अगर फिर से छात्र यहां मिले तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर ये सब जारी रहा तो गेमिंग जोन को बंद भी कराया जा सकता है। भोइर ने इस घटना को जायज ठहराते हुए संवाददाताओं से कहा कि कई माता-पिता उनके पास शिकायत लेकर आए थे कि उनके बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं और गेमिंग जोन में पहुंचकर रुपये खर्च कर रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रराज ठाकरेPunePolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए