लाइव न्यूज़ :

VIDEO: देवरिया में युवक की डंडे से पीट पीटकर हत्या, रूह कंपा देगा ये वीडियो

By संदीप दाहिमा | Updated: June 27, 2025 19:01 IST

देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति की इस माह की शुरुआत में पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले को संभालने में लापरवाही बरतने के आरोप में बृहस्पतिवार को एक थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देVIDEO: देवरिया में युवक की डंडे से पीट पीटकर हत्या, रूह कंपा देगा ये वीडियोVIDEO: रूह कंपा देगा ये वीडियो, युवक को लाठी-डंडो से पीट पीटकर हत्या

देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति की इस माह की शुरुआत में पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले को संभालने में लापरवाही बरतने के आरोप में बृहस्पतिवार को एक थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक दिल दिहला देने वाल वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवक एक अन्य युवक की बेरहमी से पिटाई करते दिख रहे हैं। बाद में उस युवक की पहचान 22 वर्षीय हरिभजन उर्फ भोला निषाद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि 13 जून का यह वीडियो रुद्रपुर थाना क्षेत्र के विट्ठलपुर गांव में रिकॉर्ड किया गया था। ऐसा भी प्रतीत होता है कि एक तीसरा व्यक्ति हमले का वीडियो बना रहा था। हमले के बाद, भोलू निषाद को देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

उसकी चोटों की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां 21 जून को उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक वीर ने कहा, ‘‘पुलिस ने शुरुआत में एक मामला दर्ज कर एक आरोपी राज निषाद को गिरफ्तार किया था। भोलू की मौत के बाद पुलिस ने हत्या की धाराएं जोड़ दीं और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, दो अन्य नामजद आरोपी रतनदीप निषाद और सनी निषाद अभी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।’’ प्रारंभिक जांच में रुद्रपुर के थाना प्रभारी रणजीत सिंह भदौरिया की ओर से मामले को संभालने में लापरवाही सामने आई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।’’

टॅग्स :हत्याक्राइमउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?