लाइव न्यूज़ :

Watch: लखनऊ की शादी में तेंदुआ घुसा?, परेशान मेहमान छत से कूदा, घंटों कार में छिपे रहे दूल्हा-दुल्हन, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2025 13:49 IST

Watch: समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर सरकार पर हमला बोला और कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार में भ्रष्टाचार के कारण हुआ है, जिसके कारण जंगलों में मानव अतिक्रमण बढ़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआखिरकार वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया।दूल्हा-दुल्हन को भी जान बचाने के लिए अपनी कार की ओर भागना पड़ा।लखनऊ में एक शादी समारोह में तेंदुए के प्रवेश का समाचार चिंताजनक है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बुद्धेश्वर इलाके में एक विवाह समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ वहां घुस आया और दूल्हा-दुल्हन घंटों अपनी अपनी कार में फंसे रहे, आखिरकार वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर सरकार पर हमला बोला और कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार में भ्रष्टाचार के कारण हुआ है, जिसके कारण जंगलों में मानव अतिक्रमण बढ़ रहा है।

  

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना बुधवार रात को बुद्धेश्वर रिंग रोड इलाके में एक ‘विवाह भवन’ में हुई, जहां तेंदुआ घुस आया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई और मेहमान अपनी जान बचाने के लिए भागे। यहां तक कि विवाह भवन में मौजूद दूल्हा-दुल्हन को भी जान बचाने के लिए अपनी कार की ओर भागना पड़ा।

बाद में वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वन अधिकारी मुकद्दर अली तेंदुए के हमले में घायल हो गए, उनके हाथ में चोटें आईं। वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद रात करीब दो बजे तेंदुए का ट्रैंकुलाइज (इंजेक्शन देकर बेहोश करना) किया गया, जिसके बाद उसे पकड़ा जा सका।

एक मेहमान ने बताया कि तेंदुए के पकड़े जाने तक दोनों पक्षों के परिवार अपने वाहनों में बैठे रहे। इस मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की ‘जुमलाजीवी’ भाजपा सरकार अभी छुट्टा पशुओं की समस्या का ही समाधान ढूंढ नहीं पाई थी कि उसके सामने अब एक और चुनौती आ गई है और वो है प्रदेश की राजधानी में ‘तेंदुए’ का हमला।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लखनऊ में एक शादी समारोह में तेंदुए के प्रवेश का समाचार चिंताजनक है।

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का एक रूप ये भी है कि जंगलों में इंसानों का अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा है, ऐसे में हिंसक जंगली जानवर भोजन की तलाश में जंगलों से निकलकर शहरों की तरफ आने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे आम जनमानस का जीवन खतरे में पड़ गया है।’’

उन्होंने पूछा कि इस मामले में कोई कार्रवाई होगी या सरकार ये कहकर इस घटना पर पर्दा डाल देगी कि वो तेंदुआ नहीं ‘ओवरसाइज बिल्ला’ था या फिर हो सकता है तेंदुए का नाम बदलकर ‘बड़ा बिल्ला’ कहकर मामला रफा-दफा कर दिया जाए।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीलखनऊउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादवAkhilesh Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?