लाइव न्यूज़ :

Watch BMW: इंदौर में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू की टक्कर से 2 महिलाएं हवा में उछलीं, मौत, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2024 22:06 IST

Indore BMW: टक्कर के कारण स्कूटर पर सवार दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Indore BMW: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात हुए इस हादसे के बाद बीएमडब्ल्यू चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के मुताबिक, खजराना थाना क्षेत्र में यह हादसा उस समय हुआ, जब लक्ष्मी तोमर और दीक्षा जादौन प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर मेले में घूमने के बाद स्कूटर से घर लौट रही थीं। सेंधव ने कहा, “प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी।

टक्कर के कारण स्कूटर पर सवार दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।” लक्ष्मी तोमर के परिजनों ने बताया कि वह अपने परिवार की एकमात्र कमाऊ सदस्य थी, क्योंकि उसके पिता का पिछले साल निधन हो गया था।

मूल रूप से शिवपुरी निवासी लक्ष्मी इंदौर में काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाली दीक्षा जादौन मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली थी और वह इंदौर में सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक में कार्यरत थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम