लाइव न्यूज़ :

डॉ. बीआर आंबेडकर कोनासीमाः पटाखा फैक्टरी में आग, 6 जिंदा जले और मौत से जूझ रहे 8 लोग, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2025 17:43 IST

फैक्टरी को पिछले एक पखवाड़े में दो बार बार-बार चेतावनी दी गई और राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा नोटिस भी जारी किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी श्री गणपति ग्रैंड फायर वर्क्स का दावा है कि वह 1932 से पटाखों के कारोबार में है।शवों के संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं। यह एक लाइसेंस प्राप्त फैक्टरी है। घटना पटाखा निर्माण फैक्टरी में लापरवाही के कारण हुई।

रायवरमः डॉ. बीआर आंबेडकर कोनासीमा जिले में बुधवार को एक पटाखा फैक्टरी में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई और 8 घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस को संदेह है कि दोपहर करीब एक बजे हुई यह घटना पटाखा निर्माण फैक्टरी में लापरवाही के कारण हुई। डॉ. बीआर आंबेडकर कोनासीमा जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राहुल मीणा ने कहा कि यह लाइसेंस प्राप्त पटाखा फैक्टरी है। कंपनी श्री गणपति ग्रैंड फायर वर्क्स का दावा है कि वह 1932 से पटाखों के कारोबार में है। मीणा ने बताया, "छह शव मिले हैं।

हम शवों के संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं। यह एक लाइसेंस प्राप्त फैक्टरी है।" उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। रामचंद्रपुरम उप-विभागीय पुलिस अधिकारी बी रघुवीर के अनुसार, फैक्टरी को पिछले एक पखवाड़े में दो बार बार-बार चेतावनी दी गई और राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा नोटिस भी जारी किए गए।

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पटाखा फैक्टरी में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बचाव कार्यों की निगरानी के लिए दुर्घटनास्थल का दौरा करने का निर्देश दिया और पीड़ित परिवारों को सहायता का वादा किया।

विपक्षी नेता और युवजन श्रमिक रायतु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कोनासीमा जिले में फैक्टरी में आग की घटना में मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया। रेड्डी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से उन्हें सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआंध्र प्रदेशअग्निकांडPoliceआग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए