लाइव न्यूज़ :

WATCH: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर, सामूहिक बलात्कार मामले के आरोपी मुईद खान पर एक्शन, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2024 16:12 IST

Ayodhya gang-rape incident WATCH: ''मुईद खान का ‘शॉपिंग कॉम्प्लेक्स’ सरकारी जमीन पर बना था, इसलिए अनधिकृत इमारत को गिराने की कार्रवाई की जा रही है।''

Open in App
ठळक मुद्देAyodhya gang-rape incident WATCH: राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया था।Ayodhya gang-rape incident WATCH: दोपहर करीब डेढ़ बजे बुलडोजर ने ‘कॉम्प्लेक्स’ को गिराना शुरू किया।Ayodhya gang-rape incident WATCH: बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

Ayodhya gang-rape incident WATCH: अयोध्या जिला प्रशासन ने समाजवादी पार्टी (सपा) के स्थानीय नेता और हाल के सामूहिक बलात्कार मामले के आरोपी मुईद खान के ‘शॉपिंग कॉम्प्लेक्स’ पर बृहस्पतिवार को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करवा दिया। सोहवल के उपजिलाधिकारी ए के सैनी ने बताया कि भदरसा कस्बे में दोपहर करीब डेढ़ बजे बुलडोजर ने ‘कॉम्प्लेक्स’ को गिराना शुरू किया। उन्होंने कहा, ''मुईद खान का ‘शॉपिंग कॉम्प्लेक्स’ सरकारी जमीन पर बना था, इसलिए अनधिकृत इमारत को गिराने की कार्रवाई की जा रही है।''

पुलिस सूत्रों के अनुसार ‘कॉम्प्लेक्स’ खाली था और बुलडोजर की कार्रवाई से पहले उसमें संचालित की जा रही एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान पूरे भदरसा कस्बे में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

अयोध्या पुलिस ने इसी साल 30 जुलाई को जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा कस्बे में बेकरी चलाने वाले स्थानीय सपा नेता मुईद खान और उसके कर्मचारी राजू को 12 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक मुईद और राजू ने दो महीने पहले नाबालिग से दुष्कर्म किया था और इस कृत्य की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की थी।

यह घटना तब सामने आई जब मेडिकल जांच में लड़की गर्भवती पाई गई। अयोध्या जिला प्रशासन ने तीन अगस्त को खान की बेकरी को भी ध्वस्त कर दिया था। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के मुताबिक मुईद की बेकरी एक तालाब की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअयोध्याउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?