लाइव न्यूज़ :

लखनऊ गोलीकांड: कानून मंत्री ने पुलिस प्रशासन की लगाई क्लास, कहा- लीपापोती करने वालों को नहीं बख्‍शा जाएगा

By भाषा | Updated: October 1, 2018 01:04 IST

कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा, इस मामले में लापरवाही और लीपापोती करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के लिये मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से सिफारिश करेंगे।

Open in App

लखनऊ, 30 सितम्‍बर: उत्‍तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने राजधानी लखनऊ में एक पुलिसकर्मी द्वारा कथित रूप से अंजाम दिये गये विवेक तिवारी हत्‍याकांड को लेकर अपनी ही सरकार की पुलिस की कड़ी आलोचना करते हुए आज कहा कि पुलिस के ऐसे अकल्‍पनीय घृणित कार्य की लोपापोती का प्रयास करने वाले अफसरों को कत्तई बख्‍शा नहीं जाएगा।

पाठक ने रात में संवाददाताओं से कहा, “विवेक तिवारी की हत्‍या ने हम सबको अंदर तक झकझोर दिया है। पुलिस ऐसा गंदा और घृणित कृत्‍य कर सकती है, मुझे उम्‍मीद नहीं थी।” उन्‍होंने कहा “जिस ढंग से इस हत्‍याकाण्‍ड के बाद पुलिस ने लापरवाही बरती। उसकी एकमात्र चश्‍मदीद गवाह सना खान को 17 घंटे तक अपने कब्‍जे में रखा। सादे कागज पर हस्‍ताक्षर लिये। मुकदमा जिस तरह लिखा जाना चाहिये था, नहीं लिखा। सना के बयान और मुकदमे की इबारत में तालमेल नहीं है। पूरी तरह से केस की लीपापोती करने का प्रयास किया गया। हम जिम्‍मेदारी से कह रहे हैं कि हम इस मामले में किसी भी लीपापोती करने वाले अफसर को बिल्‍कुल नहीं बख्‍शेंगे।” कानून मंत्री ने कहा कि उन्‍होंने विभिन्‍न समाचार चैनलों पर देखा कि नितिन के कातिल पुलिसवाले को जिस ढंग से पुलिस ने गोद में उठाकर दिखाया है, वह बहुत ही दुखद है। कातिल की सजा जेल में होनी चाहिये, उसे सख्‍त से सख्‍त सजा मिलनी चाहिये।

उन्‍होंने कहा कि वह इस मामले में लापरवाही और लीपापोती करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के लिये मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से सिफारिश करेंगे। इसके अलावा वह अदालत से भी अपील करेंगे, कि पूरे प्रकरण को फास्‍ट ट्रैक कोर्ट को सौंप दे जिससे पीडि़त परिवार को जल्‍द न्‍याय मिल सके।

पाठक ने कहा कि उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री से पीडि़त परिवार से मिलवाने का समय मांगा है, जैसे ही समय मिलेगा, वह मिलवाएंगे।

मालूम हो कि शुक्रवार/शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे कथित रूप से चेकिंग के लिये गाड़़ी ना रोकने पर प्रशांत चौधरी नामक पुलिस कांस्‍टेबल ने कार सवार ‘एप्‍पल’ कम्‍पनी के वरिष्‍ठ अधिकारी नितिन तिवारी (38) की गोली मारकर हत्‍या कर दी थी। इस मामले में दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करके बर्खास्‍त कर दिया गया है।

टॅग्स :लखनऊहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला