लाइव न्यूज़ :

पुलिस का दावा- टीडीपी के दो नेताओं की हत्या के मामले में मिले अहम सुराग, महिला ने की मर्डर की प्लानिंग

By भाषा | Updated: September 24, 2018 20:42 IST

अपराधियों का पता लगाने के लिए सीमा क्षेत्रों में आंध्र प्रदेश और ओडिशा पुलिस के एक संयुक्त तलाशी अभियान चला रही है।

Open in App

विशाखापत्तनम, 24 सितम्बर: आंध्र प्रदेश में तेदेपा के दो नेताओं की भाकपा (माओवादी) द्वारा हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने अहम सुराग मिलने का सोमवार को दावा किया। अपराधियों का पता लगाने के लिए सीमा क्षेत्रों में आंध्र प्रदेश और ओडिशा पुलिस के एक संयुक्त तलाशी अभियान की निगरानी कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावरों का नेतृत्व आंध्र-ओडिशा सीमा समिति की एक महिला सदस्य अरुणा ने किया था।

उन्होंने कहा,‘‘हमारे पास प्रारंभिक सूचना हैं कि तेदेपा नेताओं पर हमला अरुणा के नेतृत्व में किया गया था। उसने (अरुणा) हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी की थी।’’ उन्होंने बताया कि ऐसी आशंका है कि माओवादी एओबी समिति के सचिव रामाकृष्णा और उसके सहयोगियों ने इस हत्याकांड की साजिश रची।

पूर्व विधायक की हई गोली मारकर हत्या

अराकू क्षेत्र में भाकपा (माओवादी) ने रविवार को मौजूदा विधायक किदारी सर्वेश्वर राव और पूर्व विधायक सिवेरी सोमा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस बीच तेदेपा के दोनों नेताओं का अंतिम संस्कार विशाखापत्तनम एजेंसी (आदिवासी बहुल इलाके) में सोमवार को हुआ। सर्वेश्वर राव (45) का अंतिम संस्कार पाडेरु में किया गया और सिवेरी सोमा (52) को अराकू में ईसाई परम्परा के अनुसार दफनाया गया।

तेदेपा नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि

उपमुख्यमंत्री (गृह) एन चीना रजप्पा ने अराकू जाकर दिवंगत तेदेपा नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एजेंसी में स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (खुफिया) ए बी वेंकटेश्वर राव और एडीजी (कानून-व्यवस्था) हरीश कुमार गुप्ता ने इस क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद बताया कि रविवार को हुई हिंसक घटना के बाद स्थिति नियंत्रण में है।

आदिवासी संघों ने किया बंद का आह्वान

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि विशाखापत्तनम रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्रीकांत कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने के लिए अराकू में मौजूद है। विधायक और पूर्व विधायक की हत्याओं के खिलाफ आदिवासी संघों ने दो दिन के बंद का आह्वान किया है। इस बीच विशाखापत्तनम ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने कहा कि एजेंसी और आंध्र-ओडिशा सीमा क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी है।

टॅग्स :तेलगु देशम पार्टीआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला