लाइव न्यूज़ :

Visakhapatnam Crime News: पति, पत्नी और दो बेटियों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर दी जान, तीसरी बेटी अस्पताल में भर्ती, आखिर सुसाइड नोट में क्या लिखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2023 14:10 IST

Visakhapatnam Crime News: मृतकों की पहचान शिव रामकृष्ण (40), उनकी पत्नी माधवी (38) और दो बेटियों के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि घटना विशाखापट्टनम के अनाकापल्ले जिले की है।पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच जारी है।

Visakhapatnam Crime News: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, वहीं एक सदस्य अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना विशाखापट्टनम के अनाकापल्ले जिले की है। उसने बताया कि मृतकों की पहचान शिव रामकृष्ण (40), उनकी पत्नी माधवी (38) और दो बेटियों के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि उनकी तीसरी बेटी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस को संदेह है कि परिवार ने आर्थिक तंगी की वजह से यह कदम उठाया। शुरुआती जांच से पता चला है कि रामकृष्ण गुंटूर जिले के तेनाली शहर का रहने वाला था और पेशे से सुनार था।

वह कुछ साल पहले काम के सिलसिले में अनाकापल्ले शहर आया था और यहीं एक फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहने लगा। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार ने संभवत: बृहस्पतिवार रात को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया होगा, जिसके बाद उनमें से चार सदस्य मृत मिले। उसने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ : दंपति और नाबालिग बेटी के शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक दंपति और उनकी 14 वर्षीय बेटी के शव घर पर फंदे से लटके हुए बरामद किये हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस को आशंका है कि तीनों ने आत्महत्या की होगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने लखनलाल सेन (48), उनकी पत्नी रानू सेन (42) और बेटी पायल के शव बरामद किये हैं।

उन्होंने बताया कि तीनों के शव टिकरापारा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीएसयूपी कॉलोनी में उनके घर के एक कमरे में पंखे के सहारे लटके हुए पाये गये। अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसियों ने उनके घर से आ रही दुर्गंध के बारे में पुलिस को सूचित किया तब पुलिस दल रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और शव बरामद किये।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि तीनों ने दो-तीन दिन पहले फांसी लगा ली थी। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की सही जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि लखनलाल सेन एक स्टील व्यापारी के यहां वाहन चालक के तौर पर काम करता था। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए