लाइव न्यूज़ :

वर्दी में पुलिस वाले फिल्मी गानों पर नाच रहे थे, वीडियो हुआ वायरल तो इन आरोपों में वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया एक्शन

By आजाद खान | Updated: January 20, 2022 08:10 IST

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन पर कोरोना की पाबंदियों और यातायात के नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के पुलिस वालों का एक वीडियो वायरल हुआ है।इसमें ये सफर के दौरान वर्दी में गाना गाते और नाचते दिखाई दिए हैं।पुलिस अधिकारियों ने इन पर कार्रवाई की है।

गांधीधाम:गुजरात के गांधीधाम में पुलिस वालों को वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे ट्रैफिक के नियमों को तोड़ते और बिना किसी मास्क के सफर करते नजर आ रहे हैं। यहीं नहीं वे पुलिस वर्दी में गाड़ी में गाना बजाते हुए उस डांस भी करते हुए देखे गए हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इन पर कार्रवाई की है। गुजरात के कच्छ जिले में तैनात तीन पुलिसकर्मी बुधवार को निलंबित कर दिए गए। इस पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि वे लोग सभी नियम को ताक पर रख कर सफर कर रहे थे और वर्दी के साथ ऐसी हरकते करने के लिए उन पर एक्शन लिया गया है। फिलहाल उन्हें सस्पेंड कर इस मामले की जांच की जा रही है। 

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि चार पुलिस वालों को एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे बिना मास्क, सीट बेल्ट के साथ यातायात के अन्य नियमों को तोड़ते दिखाई दिए हैं। उन पर यह भी आरोप है कि वे वर्दी में फिल्मी गाने बजा रहे थे और उस पर डांस कर रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और उन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

इस पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कदम एक वीडियो के वायरल होने के बाद उठाया गया जिसमें तीनों पुलिसकर्मी कार में सफर के दौरान संगीत का आनंद लेते दिखाई देते हैं, लेकिन इसमें न तो वे यातायात नियम का पालन करते दिखाई देते हैं और न ही मास्क पहनने के आदेश का पालन करते नजर आते हैं। पूर्वी कच्छ के पुलिस अधीक्षक मयूर पाटिल ने इस मामले में कर्रवाई करते हुए तीनों के व्यवहार को अनुचित करार दिया। 

कोरोना की पाबंदियों और यातायात के नियमों की अनदेखी में लिया गया फैसला

इस पर बोलते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी और पुलिस की छवि खराब करने वाले कृत्यों में शामिल रहने पर तीनों पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि निलंबित पुलिसकर्मियों में जगदीश सोलंकी, हरेश चौधरी और राजा हिरागर शामिल हैं। पुलिस इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है। 

टॅग्स :गुजरातक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीPoliceवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?