लाइव न्यूज़ :

कुलदीप सिंह सेंगर के जेल के बाहर का वीडियो वायरल, पुलिस को रिश्वत देते दिखा एक शख्स

By भाषा | Updated: August 2, 2019 15:44 IST

पुलिस महानिदेशक (जेल) आनंद कुमार ने यहां कहा, ''मैंने वीडियो नहीं देखा है लेकिन यह बात मेरे संज्ञान में आयी है। हम इस मामले की जांच करवायेंगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देउन्नाव बलात्कार कांड के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर बंद हैं।उन्नाव बलात्कार कांड की पीड़िता का पिछले हफ्ते रोड एक्सीडेंट हो गया था।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने सीतापुर जेल कर्मियों का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। इस जेल में उन्नाव बलात्कार कांड के आरोपी कुलदीप सेंगर बंद हैं। पुलिस महानिदेशक (जेल) आनंद कुमार ने यहां कहा, ''मैंने वीडियो नहीं देखा है लेकिन यह बात मेरे संज्ञान में आयी है। हम इस मामले की जांच करवायेंगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई पुलिसकर्मी ऐसा करता पाया गया तो उसे बर्खास्त कर दिया जाएगा।''

सीतापुर जेल के बाहर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुर्ता-पायजामा पहने एक व्यक्ति बाहर आकर एक पुलिसकर्मी को कुछ देते हुए नजर आ रहा है। इस व्यक्ति की पहचान रिंकू शुक्ला के रूप में हुई है और यह उन्नाव जिला पंचायत का सदस्य है तथा सेंगर का करीबी माना जाता है ।

वीडियो के दूसरे हिस्से में मोटरसाईकिल पर सवार होकर आया एक युवक किसी से विधायक से मिलवाने की बात कहते हुए सुनाई दे रहा है जिस पर वह व्यक्ति कह रहा है कि अभी सख्ती है बाद में आना। रिंकू शुक्ला से जब पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि सेंगर से मिलने के लिये उनका इरादा पुलिसकर्मियों को घूस देने का नहीं था। शुक्ला ने कहा, ''यह मेरी आदत है जब मैं जेल मिलने जाता हूं तो उन्हें (पुलिसकर्मियों) को चाय-पानी के लिये कुछ दे देता हूं, यह रिश्वत नहीं है। मैं दस पन्द्रह दिन पहले सेंगर से मिला था क्योंकि वह मेरे विधायक हैं। मैं भाजपा से जुड़ा हुआ नहीं हूं।'' 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपकुलदीप सिंह सेंगरउत्तर प्रदेशसीतापुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला