लाइव न्यूज़ :

कानपुर इनकाउंटरः STF ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे की पात्नी और बेटे को भी किया लखनऊ से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 9, 2020 23:11 IST

ऋचा पर पति विकास दुबे के अपराधों में शामिल होने का आरोप है। वह आपराधिक घटनाओं में अपने पति का बढ़-चढ़कर साथ देती थी। यह भी आरोप है कि वह पिछले हफ्ते कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की वारदात ने भी शामिल थी।

Open in App
ठळक मुद्देएसटीएफ ने विकास की पत्नी ऋचा और उसके बेटे को कृष्णा नगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दुबे के नौकर को भी पकड़ लिया गया है।

लखनऊः कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विकास दुबे की बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने लखनऊ के कृष्णानगर इलाके से उसकी पत्नी और बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने विकास की पत्नी ऋचा और उसके बेटे को कृष्णा नगर से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दुबे के नौकर को भी पकड़ लिया गया है। 

ऋचा पर पति विकास दुबे के अपराधों में शामिल होने का आरोप है। वह आपराधिक घटनाओं में अपने पति का बढ़-चढ़कर साथ देती थी। यह भी आरोप है कि वह पिछले हफ्ते कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की वारदात ने भी शामिल थी। वह घटना के फौरन बाद लापता हो गई थी। 

सूत्रों के मुताबिक ऋचा ने गांव स्थित अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरा को अपने मोबाइल फोन से कनेक्ट कर रखा था जिससे वह गांव में मौजूद ना होने के बावजूद वहां होने वाली गतिविधियों पर नजर रखती थी। एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक उसे भी कानपुर ले जाया जाएगा जहां उसे उसके पति के सामने पूछताछ के लिए लाया जाएगा। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस पिछले हफ्ते दो बार कृष्णा नगर स्थित विकास दुबे के घर पर गई थी लेकिन ऋचा और उसका बेटा वहां नहीं मिले। 

महाकाल मंदिर के बाहर से गिरफ्तार हुआ विकास दुबे

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को बृहस्पतिवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस छह दिनों उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी से पहले दुबे ने मंदिर में जाने के लिए टिकट और प्रसाद खरीदा। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि दुबे के दो साथियों बिट्टू और सुरेश को भी गिरफ्तार किया गया है। मिश्रा के मुताबिक, दुबे कार से महाकाल मंदिर पहुंचा था। मौके पर मौजूद एक कांस्टेबल ने उसकी शिनाख्त की और इसके तीन अन्य सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट किया गया। उसे पूछताछ के लिए बगल में ले जाया गया और फिर गिरफ्तार कर लिया गया। 

टॅग्स :विकास दुबेउत्तर प्रदेशकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत