लाइव न्यूज़ :

Video: विकास दुबे के अंतिम संस्कार के दौरान भड़क गई पत्नी ऋचा, कहा- 'जरूरत पड़ी तो बंदूक भी उठाऊंगी, सबक सिखाऊंगी'

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 11, 2020 07:38 IST

कानपुर शूटआउट का मुख्य आरोपी और हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को 10 जुलाई सुबह 9 बजे के करीब कथित मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया है। विकास दुबे को 9 जुलाई को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देविकास दुबे का अंतिम संस्कार कानपुर के भैरव घाट पर किया गया। इस दौरान उसकी पत्नी ऋचा दुबे, छोटा बेटा और बहनोई दिनेश तिवारी मौजूद थे।विकास दुबे की मां ने मारे जाने के बाद कहा कि उनका विकास से कोई लेना-देना नहीं है। वह विकास दुबे का शव नहीं लेना चाहती है।

कानपुर: कानपुर के बिकरू कांड का मास्टरमाइंड और पांच लाख रुपये का इनामी अपराधी विकास दुबे शुक्रवार (10 जुलाई) को एसटीएफ के साथ कथित मुठभेड़ में मारा गया। विकास दुबे का पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। विकास दुबे के अंतिम संस्कार के बाद पत्नी ऋचा दुबे मीडियाकर्मियों के सवाल पर काफी भड़क गईं। इस दौरान ऋचा दुबे ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी क‍िया। अमर उजाला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, ऋचा दुबे ने कहा,''भाग जाओ, जिसने जैसा सलूक किया है, उसको वैसा ही सबक सिखाऊंगी। अगर जरूरत पड़ी तो बंदूक भी उठाऊंगी।''  

मीडिया वाले जब ऋचा दुबे से पूछते हैं, आपके पति के साथ क्या जो हुआ, वो सही हुआ...तो वह गुस्से में कहती है- 'हां जो हुआ सही हुआ, ऐसा ही होना चाहिए। चले जाओ यहां से। मुझे कुछ भी नहीं कहना है।' इसके बाद ऋचा मीडिया कर्मियों को गाली देने लगती हैं। इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे और उसके नाबालिग बेटे को पुलिस ने बीते दिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। 

विकास दुबे घटनाक्रम : जानें कानपुर शूटआउट से लेकर कथित मुठभेड़ में मारे जाने तक

3 जुलाई - कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित बिकरू गांव में विकास दुबे के साथियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मिश्रा, तीन सब इंस्पेक्टर और चार सिपाहियों की मौत। वारदात के चंद घंटे बाद दुबे के 2 साथी मुठभेड़ में मारे गए। 

4 जुलाई- चौबेपुर के थाना अध्यक्ष विनय तिवारी को पुलिस की दबिश के बारे में जानकारी विकास दुबे को देने के संदेह में निलंबित किया गया। पुलिस ने दुबे के बिकरू गांव स्थित घर को जमींदोज किया। 

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और ऋचा दुबे (फाइल फोटो)

5 जुलाई -विकास दुबे का गुर्गा दयाशंकर अग्निहोत्री कानपुर में एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।

6 जुलाई -सरकार ने चौबेपुर थाने के तीन अन्य पुलिस कर्मियों को भी निलंबित किया। पुलिस ने कहा कि वह वारदात में मारे गए पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र मिश्रा के उस कथित पत्र में लगे आरोपों की जांच कर रही है जिनके तहत विकास दुबे और चौबेपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष विनय तिवारी के बीच संबंध होने की बात कही गई थी। 

7 जुलाई -सरकार ने चौबेपुर थाने में तैनात सभी 68 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया। दुबे के तीन और साथी गिरफ्तार हुए। कानपुर के निवर्तमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव तिवारी एसटीएफ के उपमहानिरीक्षक पद से हटाकर पीएसी मुरादाबाद स्थानांतरित किए गए।

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार कर ले जाती उज्जैन पुलित (फाइल फोटो)

8 जुलाई -विकास दुबे का एक और सहयोगी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया और उसके छह अन्य साथी गिरफ्तार हुए।  चौबेपुर के निलंबित थानाध्यक्ष विनय तिवारी और निलंबित किए गए बीट इंचार्ज केके शर्मा गिरफ्तार हुए। एसटीएफ ने विकास दुबे के रिश्तेदार राजू निगम को मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में गिरफ्तार किया। 

9 जुलाई -मध्य प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर से गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपा। दुबे के साथी प्रभात और प्रवीण अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए। दुबे की पत्नी को गिरफ्तार किया गया।

10 जुलाई -उज्जैन से कानपुर लाया जा रहा विकास दुबे सचेंडी थाना क्षेत्र में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया। 

टॅग्स :विकास दुबेकानपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह