लाइव न्यूज़ :

'पुलिस वालों को मारने का अफसोस', विकास दुबे के गिरफ्तार करीबी ने दिया बयान

By स्वाति सिंह | Updated: July 8, 2020 19:25 IST

यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बुधवार को दो बड़ी कामयाबियां हासिल करते हुए कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के करीबी साथी को मुठभेड़ में मार गिराया तथा उसके एक अन्य गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्दे कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे अभी तक फरार है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने छापेमारी कर कई साथियों को दबोचा है।

लखनऊ: कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे अभी तक फरार है। उधर, उत्तर प्रदेश पुलिस ने छापेमारी कर कई साथियों को दबोचा है। बुधवार को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने विकास के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान विकास के करीबी प्रभात ने कहा कि घटना वाली रात में वह विकास के घर पर था और उसने भी फायरिंग की थी। साथ ही उसने कहा, 'मुझे पुलिस वालों को मारने का अफसोस है'।

बता दें कि यूपी पुलिस को हरियाणा के फरीदाबाद में विकास दुबे छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद फरीदाबाद पुलिस ने एक होटल पर छापा मारा, जहां से उसने विकास के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। खबरों के अनुसार, फरीदाबाद पुलिस ने मंगलवार को बड़खल चौक पर एक ओयो गेस्ट हाउस में छापेमारी की। इस दौरान विकास दुबे नहीं मिला, लेकिन उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तार की सूचना यूपी पुलिस को दी गई, जिसके बाद यूपी एसटीएफ की एक टीम फरीदाबाद रवाना हुई है। पुलिस को शक है कि विकास दुबे दिल्ली के आस-पास छिपा हुआ है।विकास दुबे को खोजने के लिए 25 टामें बनाई गईं

पुलिस ने विकास पर ढाई लाख रूपये का इनाम घोषित किया है और पूरे उत्तर प्रदेश के टोल नाकों पर उसका पोस्टर लगाने के लिए भी कहा है। पहले दुबे पर पहले पचास हजार का इनाम था जिसे बाद में बढ़ा कर एक लाख कर दिया गया और सोमवार को इसमें इजाफा कर इसे ढाई लाख रूपये कर दिया गया। विकास दुबे को ढूंढने के लिए 40 पुलिस थानों की 25 टीमें लगाई गई हैं जो दिन रात पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों में छापेमारी कर रही है। इसके अलावा कुछ टीमें दूसरे प्रदेशों को भी भेजी गई हैं। पुलिस के निगरानी दल की नजरें दुबे के करीबियों के मोबाइल पर लगातार बनी हुई हैं और उससे कोई भी नाता रखने वाला हर व्यक्ति पुलिस राडार पर है। 

चौबेपुर थाने के तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

कानपुर मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने की घटना के बाद ड्यूटी में ढिलायी बरतने के लिए तीन और पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने बताया कि निलंबित होने वालों में उप निरीक्षकों - कुंवरपाल, तथा कृष्ण कुमार शर्मा और कांस्टेबल राजीव हैं। ये सभी चौबेपुर थाने में तैनात थे। तीनों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा और अगर जांच के दौरान उनकी भूमिका या साजिश सामने आई तो उनके खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी। 

कानपुर के बिकरू गांव में हुआ था एनकाउंटर

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार देर रात कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव बिकरू निवासी दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था जिसमें एक क्षेत्राधिकारी एक थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। मुठभेड़ में पांच पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड और एक आम नागरिक घायल है। घटना के बाद से पुलिस को दुबे का कोई सुराग नहीं मिला है।

टॅग्स :विकास दुबेकानपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला