लाइव न्यूज़ :

स्टूडेंट के प्यार में टीचर ने पार की सारी हदें, लड़की के पिता को मारा चाकू

By अंजली चौहान | Updated: June 28, 2024 17:10 IST

विजयवाड़ा: आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

Open in App

विजयवाड़ा: प्यार के लिए इंसान कुछ भी कर सकता है। अक्सर प्यार में लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं जो आमतौर पर करना संभव नहीं, लेकिन आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक शख्स प्यार के लिए हत्यारा बन गया। एक हैरान कर देने वाले मामले में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी वह भी अपनी गर्लफ्रेंड की आंखों के सामने । दरअसल लड़की के पिता को आरोपी और उनकी बेटी के रिश्ते से आपत्ति थी। 

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में पेश आई इस घटना का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर मौजूद यह वीडियो एक दिन पुराना बताया जा रहा है। घटना की जगह विजयवाड़ा के वृंदावन कॉलोनी की है। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी शिवमणिकांत श्री रामचंद्र  प्रसाद को चाकू मार रहा है। सामने ही उनकी बेटी दर्शिनी खड़ी है। आरोपी जो कि एक शिक्षक है इंजीनियरिंग की छात्रा दर्शिनी को चाहता है। लेकिन लड़की के पिता जो कि एक किराना दुकान के मालिक हैं , को इस संबंध से एतराज था।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम जब पिता और बेटी घर लौट रहे थे तो उन्हें रास्ते में आरोपी मिला। बेटी मामले में बीच बचाव करती है लेकिन आरोपी  उसके पिता को चाकू मारता रहता है। जब लड़की चिल्लाती है तो आसपास के लोग जुट जाते हैं जिसके बाद आरोपी वहां से भाग जाता है। इसके बाद पीड़ित शख्स को अस्पताल ले जाया जाता है लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो जाती है। 

आपको बता दें कि आरोपी लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था कि वह उनके वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देगा। दर्शिनी और आरोपी चार साल से रिलेशनशिप में थे। पिता की आपत्ति के बाद भी दोनों एक दूसरे से मिलते थे। लड़की के पिता ने अपनी बेटी को आरोपी से दूर रहने और पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहा था। मामले ने जब तूल पकड़ा तो आरोपी के घर तक यह बात पहुंच गई। इसके बाद तनाव और बढ़ गया। 

फिलहाल पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

टॅग्स :आंध्र प्रदेशविजयवाड़ाक्राइमहत्याPoliceक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए