लाइव न्यूज़ :

VIDEO: नीमच में युवा कांग्रेस नेता ने धोखा देने का आरोप लगाकर प्रेमिका को 7 बार चाकू घोंपा, वीडियो वायरल

By रुस्तम राणा | Updated: August 1, 2024 16:51 IST

घटना के वीडियो में पीड़िता को खून से लथपथ देखा जा सकता है, जबकि आरोपी उस पर धोखा देने का आरोप लगाता रहा। वीडियो में आरोपी को कहते सुना जा सकता है,"उसने मुझे धोखा दिया है। इन लड़कियों को बस पैसे चाहिए। तुम्हारे कितने बॉयफ्रेंड हैं? अयान, रयान, आज़ाद, हर्षित।"

Open in App

नीमच: मध्य प्रदेश के नीमच में बुधवार दोपहर को एक युवा कांग्रेस नेता ने अपनी प्रेमिका पर धोखा देने का आरोप लगाकर दिनदहाड़े चाकू से सात बार वार किया। महिला को गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के वीडियो में पीड़िता को खून से लथपथ देखा जा सकता है, जबकि आरोपी उस पर धोखा देने का आरोप लगाता रहा। वीडियो में आरोपी को कहते सुना जा सकता है,"उसने मुझे धोखा दिया है। इन लड़कियों को बस पैसे चाहिए। तुम्हारे कितने बॉयफ्रेंड हैं? अयान, रयान, आज़ाद, हर्षित।"

रिपोर्ट के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ महिला को जिला अस्पताल ले गई। रिपोर्ट के अनुसार, जिला अस्पताल से महिला के परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान 23 वर्षीय कुलदीप वर्मा के रूप में हुई है। वे फिलहाल लड़की की हत्या के प्रयास के पीछे के सटीक मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह घटना नीमच के कैंट थाना क्षेत्र में गांधी वाटिका के बाहर हुई। 20 वर्षीय पीड़िता बोहरा बाजार की रहने वाली है, जबकि आरोपी कुलदीप वर्मा केसरपुरा का रहने वाला है और युवा कांग्रेस का नेता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रेमी युगल पार्क के बाहर खड़े थे और किसी बात पर बहस कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने चाकू निकाला और महिला पर वार करना शुरू कर दिया। पीड़िता की चीख सुनकर वहां से गुजर रहे लोग मौके पर जमा हो गए। हालांकि, किसी ने भी लड़की को बचाने या उस व्यक्ति से भिड़ने की कोशिश नहीं की।

प्रत्यक्ष के अनुसार, कुलदीप लोगों के सामने चिल्ला रहा था, "वह मुझसे प्यार करने के बाद धोखा देती है। इन लड़कियों को सिर्फ पैसे चाहिए। तुमने मुझे छोड़ दिया। तुम्हारे कितने बॉयफ्रेंड हैं? अयान, रयान, आजाद, हर्षित।" कुलदीप ज्ञानोदय महाविद्यालय में एनएसयूआई के कॉलेज अध्यक्ष रह चुका है। हाल ही में उन्हें युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

टॅग्स :कांग्रेसवायरल वीडियोMadhya PradeshNSUI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो