लाइव न्यूज़ :

VIDEO: कर्नाटक के हुबली में कॉलेज के अंदर फैयाज ने नेहा की चाकू मारकर हत्या की, मृतक छात्रा कांग्रेस पार्षद की है बेटी, घटना का वीडियो आया सामने

By रुस्तम राणा | Updated: April 18, 2024 22:21 IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अमानवीय तरीके से चाकू मारकर युवती की बेरहमी से हत्या कर रहा है। ऐसी खबरें हैं कि फैयाज ने अपनी सहपाठी छात्रा को इसलिए मार डाला क्योंकि उसने उसके प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के हुबली में एक बीसीए छात्र ने अपनी सहपाठी की गर्दन पर कई बार चाकू मारकर हत्या कर दीयह भयावह घटना कैमरे में कैद हो गई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैखबरें हैं कि नेहा हिरेमठ कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी थी

हुबली (कर्नाटक): एक भयावह घटना में, कर्नाटक के हुबली में एक बीसीए छात्र ने अपनी सहपाठी की गर्दन पर कई बार चाकू मारकर हत्या कर दी। यह भयावह घटना कैमरे में कैद हो गई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अमानवीय तरीके से चाकू मारकर युवती की बेरहमी से हत्या कर रहा है। ऐसी खबरें हैं कि फैयाज ने अपनी सहपाठी छात्रा को इसलिए मार डाला क्योंकि उसने उसके प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

यह घटना कैंपस के अंदर दिन के उजाले में हुई जब फैयाज ने नेहा हिरेमथ से संपर्क किया और उसे प्रस्ताव दिया, जिसे उसने अस्वीकार कर दिया। इंकार से गुस्साए फैयाज ने लड़की का पीछा किया और कॉलेज परिसर में उस पर हमला कर दिया।

इस खौफनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फैयाज नेहा का पीछा कर रहा है और उसके करीब पहुंचकर उस पर किसी नुकीली चीज से हमला कर देता है। नाराज प्रेमी ने लड़की की गर्दन पर दो बार चाकू से वार किया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद आरोपी ने भागने का प्रयास किया, हालांकि, कॉलेज के कुछ छात्रों और कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। कॉलेज परिसर में छात्रों और स्टाफ ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हमलावर की पहचान फैयाज के रूप में हुई है और वह बेलगावी के सौंदत्ती का रहने वाला है।

खबरें हैं कि नेहा हिरेमठ कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी थी। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी सत्ता में है और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया राज्य के मुख्यमंत्री हैं। राज्य में विपक्षी दल बीजेपी ने राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोकर्नाटकहत्याकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला