लाइव न्यूज़ :

Video: 'अंकल जी, पापा को मत मारो'...हाथ जोड़कर दया की भीख मांगता रहा बच्चा, हमलावारों ने चलाई धाय-धाय गोलियां, अमृतसर क्राइम का वीडियो वायरल

By रुस्तम राणा | Updated: August 24, 2024 16:34 IST

वीडियो में पगड़ी पहने दो लोगों को अमृतसर में अमेरिकी निवासी के घर में घुसते और उस पर गोली चलाते देखा जा सकता है। सुखचैन सिंह नाम के व्यक्ति पर तीन गोलियां चलाई गईं, जबकि उसकी मां और बेटा रोते हुए और हमलावरों से दया की भीख मांगते हुए देखे जा सकते हैं।

Open in App

Viral Video:पंजाब के अमृतसर जिले के एक गांव में शनिवार सुबह एक एनआरआई को उसके घर पर दो हमलावरों ने गोली मार दी। यह घटना घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और कथित वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

वीडियो में पगड़ी पहने दो लोगों को अमृतसर में अमेरिकी निवासी के घर में घुसते और उस पर गोली चलाते देखा जा सकता है। सुखचैन सिंह नाम के व्यक्ति पर तीन गोलियां चलाई गईं, जबकि उसकी मां और बेटा रोते हुए और हमलावरों से दया की भीख मांगते हुए देखे जा सकते हैं।

हालांकि, हमलावरों ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया और सिंह के सिर और गर्दन में गोली मार दी। सिंह का अभी इलाज चल रहा है। हालांकि, उनकी हालत के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा

इस बीच, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इस घटना को लेकर पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पर निशाना साधा। बादल ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, "पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से खराब हो चुकी है। पंजाब की मौजूदा स्थिति देखकर मुझे बहुत दुख हो रहा है।"

उन्होंने ट्विटर के नाम से मशहूर एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "आज सुबह श्री अमृतसर साहिब के दबुर्जी में बदमाशों ने हमारे एनआरआई भाई सुखचैन सिंह के घर में घुसकर सरेआम गोलियां चलाईं। मां अपने बेटे को बचाने के लिए हाथ जोड़कर विनती कर रही थी और मासूम बच्चा अपने पिता को बचाने के लिए भीख मांग रहा था, लेकिन बेरहम अपराधियों ने एक न सुनी। मुख्यमंत्री भगवंत मान, आपके राज में ऐसी घटनाएं हर रोज हो रही हैं। पंजाबी अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं।" 

बादल ने मुख्यमंत्री मान से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा, "मैं सुखचैन सिंह के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं, जो गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।"

टॅग्स :वायरल वीडियोअमृतसर रेल हादसापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी