लाइव न्यूज़ :

VIDEO: कार सवार ने ड्यूटी पर तैनात दिल्ली यातायात पुलिस के 2 कर्मियों को टक्कर मारी, 20 मीटर तक घसीटा, बोनट पकड़े हुए दिखे पुलिसकर्मी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2024 10:15 IST

Delhi Police News: एएसआई प्रमोद और हेड कांस्टेबल शैलेश को आई चोटें मामूली हैं, लेकिन उन्हें जान से मारने की मंशा थी।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों की जान को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।घटना के दो कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।वीडियो में पुलिसकर्मी कार का बोनट पकड़े हुए दिख रहे हैं।

Delhi Police News: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में सामने आए 'हिट एंड रन' के एक मामले में कार सवार ने ड्यूटी पर तैनात दिल्ली यातायात पुलिस के दो कर्मियों को टक्कर मारने के बाद करीब 20 मीटर तक घसीटा। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार यह घटना शनिवार शाम करीब पौने आठ बजे वेदांत देशिका मार्ग के पास बेर सराय 'ट्रैफिक लाइट' पर हुई। अधिकारी ने कहा, "एएसआई प्रमोद और हेड कांस्टेबल शैलेश को आई चोटें मामूली हैं, लेकिन उन्हें जान से मारने की मंशा थी।

 

हत्या के प्रयास और सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा लोगों की जान को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।" घटना के दो कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें कार द्वारा दोनों यातायात पुलिसकर्मियों को घसीटते हुए दिखाया गया, वीडियो में पुलिसकर्मी कार का बोनट पकड़े हुए दिख रहे हैं।

 

वीडियो में चालक द्वारा ब्रेक लगाने और उसे टक्कर मारने की कोशिश करने पर एक पुलिसकर्मी जमीन पर गिरता हुआ देखा गया। अधिकारी ने बताया, "किशनगढ़ पुलिस थाने में एक पीसीआर कॉल आई थी, जिसमें बताया गया था कि एक अज्ञात वाहन ने ड्यूटी पर तैनात यातायात कर्मियों को टक्कर मार दी है और चालक मौके से फरार हो गया है।"

उन्होंने बताया कि एक टीम तुरंत घटनास्थल पर भेजी गई और जहां उन्हें पता चला कि घायल कर्मियों को पीसीआर वैन द्वारा सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया कि टीम अस्पताल पहुंची और पाया कि सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) प्रमोद और हेड कांस्टेबल शैलेश चौहान होश में हैं और उनकी हालत स्थिर है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने अपने बयान में कहा है कि वे नियमित प्रक्रिया के तहत यातायात उल्लंघन को लेकर चालान काट रहे थे। शाम करीब पौने आठ बजे एक कार ने लाल बत्ती पार की और जब शैलेश ने रुकने का इशारा किया, तो कार चालक पहले तो ठहरा, लेकिन तुरंत ही दोनों कर्मियों को वाहन से टक्कर मार उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए तेजी से भाग गया। पुलिस ने कहा कि उसने वाहन मालिक की पहचान कर ली है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?