लाइव न्यूज़ :

VIDEO: इंदौर निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई जमकर मारपीट, खूब चलीं लाठियां, एक दूसरे पर फेंकी गई कुर्सियां, केस दर्ज

By आजाद खान | Updated: July 7, 2022 09:09 IST

इस घटना पर बोलते हुए इंदौर के एसीपी डीएस येवले ने कहा, "ये घटना खातीपुरा की है। बीजेपी के चुनाव कार्यालय में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ की गई, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। मामले को लेकर FIR दर्ज़ की गई है और पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।"

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा और कांग्रेस नेताओं की मारपीट वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मारपीट करते और एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकते हुए देखा जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है।

भोपाल:इंदौर में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस नेताओं में जमकर मारपीट हुई है। दैनिक भास्कर की एक खबर के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात हीरानगर की है जहां पर कुछ कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं को अपशब्द कहने और उन पर हमला करने की बात सामने आ रही है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें नेता मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे है। इसके बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी बुधवार को कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को बूथ में घुसकर पीटा था। मामले में केस दर्ज भी हुआ है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

क्या है पूरा मामला

दैनिक भास्कर के अनुसार, एडीशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि पहले कुछ कांग्रेस नेताओं ने गौरीनगर में बीजेपी के दफ्तर पर हमला बोला और वहां तोड़फोड़ के साथ मारपीट की थी। इस दौरान एक दूसरे पर जमकर कुर्सियां फेंकी गई और लाठी भी चली है। 

वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे दोनों पार्टी के नेता मारपीट कर रहे है। इसके बाद दूसरे दिन भाजपा के लोगों ने कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं की पिटाई की थी। 

इस पर बोलते हुए इंदौर के एसीपी डीएस येवले ने कहा, "ये घटना खातीपुरा की है। बीजेपी के चुनाव कार्यालय में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ की गई, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। मामले को लेकर FIR दर्ज़ की गई है और पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।" 

हिंसा को लेकर लगाया एक दूसरे पर आरोप

खबर के मुताबिक, इस हिंसा के बाद दोनों पार्टी ने एक दूसरे पर आरोप भी लगाया है। कांग्रेस इस मारपीट के पीछे निकाय चुनाव में वोटरों को पैसे देकर तोड़ने का आरोप लगा रही है, वहीं भाजपा इस हिंसा को पुरानी दुश्मनी बता रही है। हालांकि दोनों पार्टी पर केस दर्ज हो गया है और मामले की जांच शुरू भी हो गई है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshवायरल वीडियोइंदौरकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला