लाइव न्यूज़ :

शातिर टीचर मेट्रो के एक्स-रे मशीन से करती थी बैग की चोरी, पुलिस ने धर-दबोचा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 5, 2022 20:09 IST

मेट्रो स्टेशन के एक्स-रे जांच मशीन से बैग चोरी करने वाली महिला ने माइक्रोबायोलॉजी में पीजी तक की पढ़ाई की हुई है और वह एक निजी शिक्षण संस्थान में बतौर पैरामेडिक्स टीचर बच्चों को शिक्षा भी देती है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बैग चोरी की आरोप में जिस महिला को पकड़ा है, उसका नाम गरिमा पाण्डेय हैउत्तम नगर मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने से पता चला कि बैग गरिमा ने उठाया हैपुलिस ने गरिमा को गिरफ्तार करके मेट्रो के एक्स-रे मशीन से चोरी होने वाले मामले का खुलासा किया

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस एक ऐसी शातिर महिला टीचर को धर दबोचा है, जो मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के लिए एक्स-रे से गुजरने वाले बैग पर हाथ साफ करती थी।

इस मामले में शनिवार को जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार की गई 26 साल की महिला टीचर आदतन रोजाना मेट्रो स्टेशन जाती थी और चेकिंग से गुजरने के दौरान एक्स-रे मशीन से दूसरी महिलाओं का बैग उठाकर तेजी से रफूचक्कर हो जाती थी।

इस पूरे मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि पकड़ी गई महिला ने माइक्रोबायोलॉजी में पीजी तक की पढ़ाई की हुई है और वह एक निजी शिक्षण संस्थान में बतौर पैरामेडिक्स टीचर बच्चों को शिक्षा भी देती थी। गिरफ्तार की गई महिला का नाम गरिमा पाण्डेय है और वह उत्तम नगर की रहने वाली है।

दिल्ली पुलिस की दी गई जानकारी के अनुसार उसे बीते 15-20 दिनों से मेट्रो यूनिट के विभिन्न थानों में महिलाओं के बैग चोरी होने की खबरें मिल रही थीं। बीते 11 जनवरी को भी एक महिला ने सीआईएसएफ के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई की उसका बैग उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन की एक्स-रे मशीन से चोरी हो गया।

पीड़ित महिला ने घटनास्थल पर मौजूद सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मियों के साथ गायब हुए बैग की काफी तलाश की लेकिन उसे वो बैग नहीं मिला। महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो उन्हें पता चला कि बैग को आरोपी गरिमा ने उठाया था।

इसे बाद दिल्ली पुलिस ने व्यापक तौर पर गरिमा की तलाश की और उसे गिरफ्तार करके मेट्रो के एक्स-रे मशीन से चोरी होने वाले बैग के रहस्य से पर्दा उठाया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक 29 जनवरी को उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन, 30 जनवरी को उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन और 24 जनवरी को रिठाला मेट्रो स्टेशन पर भी इसी तरह की बैग चोरी की घटनाएं दर्ज हुई थी।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली पुलिसCISFमेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने