लाइव न्यूज़ :

विश्व हिन्दू परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट हुई हैक, होम पेज पर बीजेपी के खिलाफ लिखा संदेश

By भाषा | Updated: July 2, 2020 05:20 IST

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की ऑफिशियल वेबसाइस बुधवार को हैक कर ली गई और होम पेज पर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ संदेश लिखा गया।

Open in App
ठळक मुद्दे विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की आधिकारिक वेबसाइट बुधवार को हैक कर ली गई।म पेज पर जो हैकर्स ने लगाया है उसकी हेडिंग है ‘राइज अप अगेंस्ट द बीजेपी’।

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की आधिकारिक वेबसाइट बुधवार को हैक कर ली गई और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ संदेश पोस्ट किया गया। इस संबंध में दिल्ली पुलिस के साइबर सेल के समक्ष एक शिकायत दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। वेबसाइट से अब मैसेज हटा दिया गया है और यह 'अंडर मेंटेनेंस' है।

विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने एक वीडियो संदेश के जरिए आरोप लगाया कि वेबसाइट हैक करने के बाद उस पर आपत्तिजनक संदेश डाले गए जो न सिर्फ भड़काऊ हैं बल्कि सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाले भी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सब के लिए ये चिंता का विषय है कि आज सुबह विश्व हिन्दू परिषद की वेबसाइट हैक हो गई है। इसके होम पेज पर जो हैकर्स ने लगाया है उसकी हेडिंग है ‘राइज अप अगेंस्ट द बीजेपी’। जो संदेश लिखे गए हैं भड़काऊ हैं।’’

कुमार ने इसे ‘‘साजिश’’ करार दिया और कहा कि इस संबंध में दिल्ली पुलिस के साइबर सेल और केंद्रीय गृह मंत्रालय से शिकायत की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘ये कोई छोटी मोटी शरारत नहीं है। इस तरह के संदेश विहिप के होमपेज पर डालना, भड़काने वाली कार्रवाई है। ये भारत के साम्प्रदायिक सौहार्द्र को भंग करने का प्रयत्न है। ये हिंसा के लिए उकसाने की कोशिश है।’’

उन्होंने विहिप कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ऐसे किसी प्रयास से बचें और शांति व सौहार्द्र बनाए रखें। विहिप नेता ने कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस घटना से अवगत कराया गया है। साइबर सेल में भी शिकायत की गई है। पुलिस अधिकारियों ने हमें भरोसा दिया है कि वे इस मामले की गंभीरता को समझते हैं और इस पर शीघ्र निश्चित और निर्णायक कार्रवाई करके दोषियों को दंड देने की व्यवस्था करेंगे।’’

सोसायटीज रजिस्ट्रेशन कानून, 1860 के तहत विहिप एक पंजीकृत संगठन है। इसका मुख्यालय राजधानी दिल्ली के आरके पुरम स्थित सेक्टर 6 में है।

टॅग्स :विश्व हिंदू परिषदभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?