लाइव न्यूज़ :

'वे चार भी मारे गए, वह भी काफी दुखद, सोचिए उनके माता-पिता को कितना दर्द हुआ होगा: हैदराबाद एनकाउंटर पर MLA ने कहा

By भाषा | Updated: December 11, 2019 14:13 IST

तेलंगाना में टीआरएस की महिला विधायक सुनीता ने कहा, ‘‘वे चार भी मारे गए। वह भी काफी दुखद है, क्योंकि सोचिए उनके माता-पिता को कितना दर्द हुआ होगा।’’ उनका यह बयान कई टीवी चैनलों पर मंगलवार को प्रसारित हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देसत्तारूढ़ टीआरएस की विधायक जी सुनीता के इस बयान का वीडियो वायरल हो गया है।सुनीता ने कहा, ‘‘वे चार भी मारे गए। वह भी काफी दुखद है, क्योंकि सोचिए उनके माता-पिता को कितना दर्द हुआ होगा।’’

तेलंगाना में टीआरएस की महिला विधायक ने कहा कि महिला पशु चिकित्सक के सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या के चार आरोपियों के परिवार वालों के लिए उनके पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की खबर सुनना बेहद दुखद रहा होगा।

सत्तारूढ़ टीआरएस की विधायक जी सुनीता के इस बयान का वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि जानकारी कुछ ही मिनट में मिल जाती है, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस तुरन्त मदद के लिए नहीं आ सकती। उन्हें पहुंचने में पांच या तीन मिनट लग सकते हैं। इन तीन मिनट, पांच मिनट, कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। हमने देखा, बेहद बुरा लगा, महिला के साथ अन्याय हुआ है। हमें दुख हुआ।’’

सुनीता ने कहा, ‘‘वे चार भी मारे गए। वह भी काफी दुखद है, क्योंकि सोचिए उनके माता-पिता को कितना दर्द हुआ होगा।’’ उनका यह बयान कई टीवी चैनलों पर मंगलवार को प्रसारित हुआ।

गौरतलब है कि हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल में बतौर सहायक पशु चिकित्सक काम करने वाली एक युवती का अधजला शव शहर के शादनगर इलाके में 28 नवम्बर को एक पुल के नीचे मिला था।

एक दिन पहले वह लापता हो गई थी। उसकी सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में चार आरोपियों को 29 नवम्बर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद छह दिसम्बर को पुलिस के साथ हुई कथित मुठभेड़ में ये चारों मारे गए थे। पुलिस ने दावा किया है कि इन्होंने हिरासत से भागने की कोशिश की थी।

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसहैदराबादतेलंगानारेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने