लाइव न्यूज़ :

Delhi: वसंत कुंज में मर्सिडीज ने 3 लोगों को कुचला, एक की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: November 30, 2025 10:45 IST

Delhi: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार चालक की पहचान कर ली गई है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।

Open in App

Delhi: दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में नेल्सन मंडेला मार्ग पर स्थित मॉल के पास शनिवार देर रात को एक मर्सिडीज एसयूवी (जी63) चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुये कथित तौर पर तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे इसमें एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार आधी रात के बाद 2:33 बजे हुई, जब वसंत कुंज उत्तर थाने में हादसे के बारे में एक पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) फोन आया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) अमित गोयल ने एक बयान में कहा, ‘‘घटना मॉल के सामने हुई और सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्हें बुरी तरह क्षतिग्रस्त स्थिति में एक मर्सिडीज जी63 मिली।’’

पुलिस के मुताबिक, तीन युवक मौके पर घायल मिले, जिनकी उम्र 23, 35 और 23 साल है। ये सभी मॉल के एक रेस्तरां के कर्मचारी थे। उन्होंने बताया कि तीनों युवकों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उत्तराखंड के चमोली के रहने वाले रोहित (23) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो अन्य का उपचार चल रहा है।

बयान के अनुसार, वाहन का चालक शिवम (29) करोल बाग का रहने वाला है, जिसे पकड़ लिया गया है। बयान में कहा गया है कि वह एक विवाह में शामिल होकर घर लौट रहा था और दुर्घटना के समय उसकी पत्नी और बड़ा भाई भी उसके साथ थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘शुरुआती जांच से पता चलता है कि मार्ग परिवर्तन के बाद चालक का वाहन पर से नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके बाद वह एसयूवी एक ऑटो स्टैंड की तरफ मुड़ गया और वहां ऑटोरिक्शा का इंतजार कर रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। कार आरोपी के दोस्त अभिषेक के नाम पर पंजीकृत है।’’ पुलिस ने कहा कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :दिल्लीसड़क दुर्घटनाVasant Kunjकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?