लाइव न्यूज़ :

बिहार के दो कुख्यात अपराधियों को वाराणसी पुलिस ने किया ढेर, दरोगा को गोली मारकर लूटी थी पिस्टल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 21, 2022 15:16 IST

वाराणसी पुलिस ने बिहार के दो कुख्यात अपराधियों रजनीश सिंह और मनीष सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया है। दोनों दुर्दांत अपराधियों ने महज चंद दिनों पहले ही वाराणसी के जगतपुर में लक्सा थाने पर तैनात दरोगा अजय यादव को दिन-दहाड़े गोली मारकर सरकारी पिस्टल लूट ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देवाराणसी पुलिस ने बिहार के दो कुख्यात फरार अपराधियों को बड़गांव क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान मार गिरायाइन अपराधियों ने वाराणसी के लक्सा थाने पर तैनात दरोगा अजय यादव को गोली मारकर पिस्टल लूटी थीमुठभेड़ में मारे गये रजनीश सिंह और मनीष सिंह बीते सितंबर में बिहार की कोर्ट से फरार हो गये थे

वाराणसी:बिहार के दो दुर्दांत अपराधियों को यूपी के वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच और बड़ागांव पुलिस ने मिलकर आज तड़के ढेर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक वाराणसी पुलिस के हाथों मुठभेड़ में मारे गये रजनीश सिंह और मनीष सिंह नाम के दोनों कुख्यात अपराधियों ने महज चंद दिनों पहले वाराणसी के जगतपुर में लक्सा थाने पर तैनात दरोगा अजय यादव को दिन-दहाड़े गोली मारकर सरकारी पिस्टल लूट ली थी।

वाराणसी पुलिस के मुताबिक मारे गये दोनों अपराधी सगे भाई थे और जुर्म की दुनिया में बेहद शातिर माने जाते थे। दोनों बदमाश इतने चालाक थे कि ये बिहार पुलिस की चंगुल से महज ढाई महीने पहले उस समय फरार हो गये थे, जब पुलिस उन्हें बिहार के बाढ़ कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई थी। इन दोनों अपराधियों के खात्मे से बिहार पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।

बड़ागांव में हुए मुठभेड़ के बाद वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बताया कि रजनीश सिंह और मनीष सिंह को पुलिस गोलियों से मारे गये लेकिन इतना तीसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर ने बताया कि वाराणसी  में आज मारे गए दोनों बदमाश रजनीश सिंह और मनीष सिंह तीसरे भाई लल्लन सिंह समेत 9 सितंबर 2022 को पटना की बाढ़ जिला अदालत के शौचालय की दीवार तोड़कर फरार हो गए थे, तभी से बिहार पुलिस भी इनकी तलाश में थी। फरारी के बाद तीनों भाई बिहार से भागकर वाराणसी में आ गये थे और यहीं पर छुपे हुए थे।

दो मृत और तीसरे फरार भाइयों ने छह मार्च, 2017 को पटना के बेलछी थाना क्षेत्र के बाघाटिलहा गांव के समीप पीएनबी बैंक की शाखा से बदमाशों ने दिनदहाड़े 60 लाख रुपये लूट लिए थे। इस दौरान बैंक के गार्ड योगेश्वर पासवान, सुरेश सिंह और चालक अजित यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा तीनों पर पूर्व मे बिहार के एक दारोगा की भी हत्या का आरोप था

ये सभी बिहार के समस्तीपुर जिले के किसी गांव पर रहता है। तीनों के अलावा इनका एक और भाई है, जो किसी अन्य संगीन जुर्म में झारखंड की जेल में बन्द है और ये सभी भाई मिलकर बिहार में संगठित गिरोह के जरिये आपराधिक घटनाओ को अंजाम दे रहे थे।

टॅग्स :वाराणसीKashiक्राइमउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए