लाइव न्यूज़ :

यूपी के इस अनाथालय में 3 साल की बच्ची के साथ अमानवीय बर्ताव, गर्म चिमटे से मासूम को जलाया गया

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 10, 2019 09:58 IST

घटना वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के लाहुरावीर में स्थित 'काशी अनाथालय' की है। जहां तकरीबन  45 बच्चियां रहती हैं। जिनमें हर उम्र की बच्ची शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुये जांच शरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक जिस वक्त से घटना हुई वहां वार्डन मौजूद थी।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के एक निजी अनाथालय में एक तीन साल की बच्ची को गर्म चिमटे से दागने का आरोप है। इस मामले के सामने आने के बाद आरोप पर अनाथालय की वार्डन को निलंबित कर दिया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। मामले की जांच कर रही है कि जिला प्रोब्रेशन अधिकारी ने कहा है कि कुथ बच्चियां आपस में लड़ाई कर रही थी, जिसमें ये हादसा हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक जिस वक्त से घटना हुई वहां वार्डन मौजूद थी इसलिए उसे निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुये जांच शरू कर दी है। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अनाथालय का नाम 'काशी अनाथालय' है। जो वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के लाहुरावीर में स्थित है। प्रोबेशन अधिकारी के मुताबिक मामले की जांच गहनता से करवाई जा रही है। 

जिला प्रोबेशन अधिकारी के मुताबिक, उन्हें किसी शख्स ने फोन कर सूचना दी थी कि उक्त अनाथालय में एक तीन साल की बच्ची को जलाया गया है। सोशल मीडिया पर तस्वीर देखने के बाद प्रोबेशन अधिकारियों ने पुलिस को संपर्क किया। जांच करने के बाद पता चला है कि अनाथालय में 45 बच्चियां रहती हैं। जिनमें हर उम्र की बच्ची शामिल है। जांच अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि खेल के दौरान हुई झगड़े में एक बड़ी बच्ची ने छोटी बच्ची को जला दिया है। 

टॅग्स :वाराणसीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला