लाइव न्यूज़ :

वाराणसी: बीएचयू में बिड़ला हॉस्टल के सामने छात्र की गोली मारकर हत्या, ट्रॉमा सेंटर में तोड़फोड़

By विनीत कुमार | Updated: April 3, 2019 08:24 IST

पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में अभी तक चार लोगों को हिरासत में लिया गया है

Open in App

वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में एक छात्र को सरेआम गोली मारने की घटना सामने आई है। यह घटना मंगलवार शाम को हुई। गोली लगने के बाद छात्र को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। वाराणसी पीएम नरेंद्र मोदी की संसदीय क्षेत्र है और वह इस बार भी वहीं से चुनाव लड़ रहे हैं।

पुलिस के अनुसार छात्र गौरव सिंह काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में एमसीए का छात्र है और विश्वविद्यालय के लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास में रहता है। मंगलवार की शाम गौरव बिड़ला छात्रावास के सामने खड़े हो कर अपने दोस्तों से बातचीत कर रहा था। उसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाश उसे गोली मार कर फरार हो गए। 

पुलिस घटना की जांच कर रही है। गौरव की मौत के बाद ट्रॉमा सेंटर के बाहर दूसरे छात्रों ने भी हंगामा किया और इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में अभी तक चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :वाराणसीबनारस हिंदू विश्वविद्यालयहत्याकांडउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019varanasi-pc
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला