लाइव न्यूज़ :

मां सोना शर्मा के साथ बेडरूम में प्रेमी फैजान, 10 वर्षीय बेटे ने देखा, घबराकर पुत्र की गला घोंटकर हत्या की और शव को छिपाया, 2 साल पहले ही पति की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2025 16:34 IST

Varanasi: रामनगर के मच्छरहट्टा निवासी सोना शर्मा के पति की दो साल पहले एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी और वह अपने 10 वर्षीय बेटे सूरज तथा 5 वर्षीय बेटी के साथ रहती थी।

Open in App
ठळक मुद्देफैजान के साथ प्रेम संबंध बन गए, जो अक्सर घर आता-जाता था। राज़ उजागर करने के डर से महिला और उसका प्रेमी घबरा गए।लड़के की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को छिपा दिया।

Varanasi:उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 10 वर्षीय बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने ममले में महिला, उसके प्रेमी फैजान और उसके साथी राशिद को गिरफ्तार कर लिया । उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात एक मुठभेड़ के बाद फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार, रामनगर के मच्छरहट्टा निवासी सोना शर्मा के पति की दो साल पहले एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी और वह अपने 10 वर्षीय बेटे सूरज तथा 5 वर्षीय बेटी के साथ रहती थी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान, गोलाघाट निवासी फैजान के साथ उसके प्रेम संबंध बन गए, जो अक्सर उसके घर आता-जाता था। अपर पुलिस उपायुक्त टी. सर्वनन ने बताया, ‘‘तीन दिन पहले सूरज ने अपनी मां और फैजान को उनके बेडरूम में आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। बच्चे द्वारा उनका राज़ उजागर करने के डर से महिला और उसका प्रेमी घबरा गए।

इसके बाद फैजान ने लड़के को खत्म करने की योजना बनायी।" उन्होंने बताया, "सोमवार शाम को, फैजान सूरज को बहला-फुसलाकर बावन बीघा मैदान की झाड़ियों में ले गया। वहां, अपने दोस्त राशिद की मदद से, उसने कथित तौर पर लड़के की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को छिपा दिया।’’

उन्होंने बताया कि अपराध को छिपाने के प्रयास में, सोना शर्मा ने रात लगभग 1:30 बजे रामनगर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसमें दावा किया गया कि उसके बेटे का अपहरण कर लिया गया है।" पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार रात पुलिस ने बावन बीघा की झाड़ियों से सूरज का शव बरामद किया।

बाद की जांच के दौरान, मां के व्यवहार से संदेह पैदा हुआ और वह बार-बार फैजान का नाम लेती हुई सुनी गई। पुलिस ने तुरंत फैजान और राशिद को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान, पुलिस फैजान को मंगलवार देर रात घटनास्थल पर ले गई। वहां उसने एक पुलिस अधिकारी की पिस्तौल छीनकर टीम पर गोली चलाने की कोशिश की।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके दाहिने पैर में गोली मार दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि फैजान ने अपने प्रेम-प्रसंग का पर्दाफाश होने के डर से सूरज की हत्या कर दी। उसकी मां और उसके प्रेमी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपहरण की योजना बनाई थी। तीनों आरोपी फिलहाल हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीवाराणसीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?