लाइव न्यूज़ :

मां और उसके बेटे-बेटी के खून से लथपथ शव बरामद, कमरे से हंसिया, डंडा और एक टूटी कुर्सी मिली, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2023 21:33 IST

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो कमरे में जमीन पर रानी (50), उसकी बेटी पूजा (27) और छोटे बेटे मोहन (22) का शव पड़ा हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को कमरे से हंसिया, डंडा और एक टूटी कुर्सी मिली है।महिला के बड़े बेटे और पति ने दामाद पर तीनों की हत्या करने की आशंका जताई है। महिला का दामाद फिलहाल अपना मोबाइल फोन बंद कर फरार है।

वाराणसीःवाराणसी में राजातालाब थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर गांव के एक मकान में बृहस्पतिवार को एक महिला और उसके बेटे तथा बेटी के खून से लथपथ शव बरामद किये गये। पुलिस को कमरे से हंसिया, डंडा और एक टूटी कुर्सी मिली है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मिल्कीपुर गांव के लोगों को दो दिनों से मकान में कोई हलचल ना दिखने पर शक हुआ था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो कमरे में जमीन पर रानी (50), उसकी बेटी पूजा (27) और छोटे बेटे मोहन (22) का शव पड़ा हुआ था।

सूत्रों ने बताया कि फोरेंसिक टीम को घर से डंडा, हंसिया और एक टूटी कुर्सी मिली है। पुलिस के अनुसार, रानी कुछ सालों से अपने पति और बड़े बेटे से अलग रहती थी। उसकी बेटी पूजा और दामाद भी उसके घर आते-जाते रहते थे। अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने बताया कि तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं।

सूत्रों ने बताया कि महिला के बड़े बेटे और पति ने दामाद पर तीनों की हत्या करने की आशंका जताई है। सूत्रों ने बताया कि महिला का दामाद फिलहाल अपना मोबाइल फोन बंद कर फरार है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशवाराणसीहत्यायूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?