लाइव न्यूज़ :

प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकडे़ जाने पर 13 साल की नाबालिग लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर मासूम बहन की हत्या कर लाश को चाद दिन तक रखा, दुर्गंध आने पर एसिड से जलाया

By एस पी सिन्हा | Updated: May 24, 2023 15:23 IST

बिहारः वैशाली एसपी रवि रंजन कुमार ने बताया कि जंदाहा थाने में 16 मई को एक 9 साल की बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देएसडीपीओ महुआ के नेतृत्व में टीम टीम का गठन किया गया था।19 मई को करीना का शव घर के पीछे झाड़ियों में मिला था।एसपी ने बताया कि बड़ी बहन का दो महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

पटनाः बिहार में वैशाली जिले के जंदाहा थाना के क्षेत्र से दिल को झकझोरने वाली एक घटना सामने आई है, जहां 13 साल की उम्र में प्यार में अंधी एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मासूम बहन की हत्या कर दी।

दरअसल, बड़ी बहन को छोटी बहन ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा लिया तो अपना भेद खुलने के भय से बड़ी बहन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर चौथी क्लास में पढने वाली सगी छोटी बहन की निर्मम हत्या कर उसके शव को एसिड से जला दिया। बताया जाता है कि छोटी बहन की हत्या के बाद बड़ी बहन और उसके प्रेमी ने चार दिन तक उसकी लाश को बक्से में बंद कर दिया।

जब लाश से दुर्गंध आने लगी तब घटना को छिपाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर मासूम बहन को कई टूकड़ों में काट दिया और उसे एसिड से जलाकर साक्ष्य को मिटाने की कोशिश की। हत्या की एक खौफनाक घटना का खुलासा वैशाली पुलिस ने किया है। वैशाली एसपी रवि रंजन कुमार ने बताया कि जंदाहा थाने में 16 मई को एक 9 साल की बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

घटना का खुलासा करने के लिए एसडीपीओ महुआ के नेतृत्व में टीम टीम का गठन किया गया था। 19 मई को करीना का शव घर के पीछे झाड़ियों में मिला था। एसपी ने बताया कि बड़ी बहन का दो महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब भी घर में मां-पिता नहीं होते थे तो प्रेमी घर आता था। 14 मई को मृतका करीना ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

उस दिन उसके मां-पिता घर पर नहीं थे। पड़ोस में शादी में गए थे। 15 मई को मासूम को बड़ी बहन, प्रेमी ने चाची के साथ मिलकर मार डाला और शव को एक बॉक्स में छिपा दिया। तीन दिन बाद शव को घर से बाहर फेंक कर चेहरे पर एसिड से जला दिया, ताकि उसकी पहचान ना हो सके।

इतना ही नहीं, बड़ी बहन ने छोटी की कई उंगलियां भी काटी थीं। शव को घर के पीछे फेंक कर दोनों इस घटना से अनजान बन रहे थे। लेकिन पुलिस की जांच, एफएसएल की रिपोर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से इस हत्याकांड की साजिश की परतों का खुलासा संभव हो सका। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है।

आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल हथियार और बॉक्स बरामद किया गया है। उन्होंने बताया पुलिस ने मृतका की बड़ी बहन, उसके प्रेमी, चाची को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रेमी सीमावर्ती समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र का रहने वाला नीरज कुमार है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeहत्यापटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए