लाइव न्यूज़ :

Watch: सुहागरात के दिन दुल्हन ने दूध की जगह खिलाई खीर, जानें फिर क्या हुआ

By धीरज मिश्रा | Updated: November 24, 2023 16:05 IST

हरदोई: फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर की फिल्म डॉली की डोली तो आपने देखी ही होगी। फिल्म में अभिनेत्री शादी कर ससुराल पक्ष के लोगों को लूट कर फरार हो जाती थी। कुछ ऐसा ही एक मामला उत्तरप्रदेश के हरदोई से आया है।

Open in App
ठळक मुद्देदुल्हन बनी दो सगी बहनें, सुहागरात से पहले कर दिया कांड खीर में नशीला पदार्थ खिलाकर सुसराल के लोगों को किया बेहोशनकदी और जेवर लेकर दुल्हनें हुईं फरार, पुलिस कर रही है जांच

हरदोई: फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर की फिल्म डॉली की डोली तो आपने देखी ही होगी। फिल्म में अभिनेत्री शादी कर ससुराल पक्ष के लोगों को लूट कर फरार हो जाती थी। कुछ ऐसा ही एक मामला उत्तरप्रदेश के हरदोई से आया है। यहां दो सगी बहनों ने पहले दो सगे भाईयों से शादी की। इसके बाद सुहागरात पर दूध की जगह खीर खिलाकर नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। यहां बताते चले कि दोनों भाईयों के साथ लूटरी दुल्हनों की शादी एक मंदिर में हुई थी।

दलाल ने कराई थी शादी

हरदोई में दो सगे भाईयों की मां को अपने बेटों की शादी की काफी चिंता थी। उसे भी घर में बहुओं को लाने की लालसा थी। चूंकि मां, दिव्यांग थी तो उसने बेटों की शादी कराने के लिए सीतापुर के एक व्यक्ति से संपर्क किया। बेटों की शादी कराने के लिए दलाल ने दो सगी बहनों को ऑफर दिया। दिव्यांग मां अपने दोनों बेटे की शादी कराने के लिए मान गई। इसके बदले में 80 हजार रुपये भी लिए गए। हालांकि, शादी के दुल्हनों ने कांड कर दिया। अब पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लगाने के लिए पुलिस थाना के चक्कर लगा रहा है।

सिर्फ पतियों को नहीं पूरे परिवार ने खाई नशीली खीर

लूट के इरादे से दो सगे भाईयों से शादी करने के बाद जब दुल्हन जब घर आई तो बड़े प्रेम से खीर बनाकर लाई। ससुराल पक्ष के लोगों को क्या पता था कि यह खीर नशीली है। इस खीर को खाने के बाद सभी बेहोश हो गए। मौका पाते ही घर की नकदी और जेवर पर दुल्हनों ने हाथ साफ कर दिया। सुबह जब ससुराल पक्ष के लोग उठे तो सारे राज से पर्दा उठा। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर शादी करवाने वाले और दुल्हनों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहरदोईPoliceसोशल मीडियावायरल वीडियोक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?