लाइव न्यूज़ :

पुलिस विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा, पांच साल से सिपाही जीजा की जगह नौकरी कर रहा था साला

By वैशाली कुमारी | Updated: June 19, 2021 11:38 IST

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में 5 साल से जीजा की जगह उसका साला नौकरी करते हुए पकड़ा गया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्दे मुरादाबाद के कोतवाली ठाकुरद्वारा में पीआरवी के वाहन संख्या 0281 पर कांस्‍टेबल अनिल कुमार की जगह सुनील उर्फ सनी ड्यूटी पर तैनात था। कांस्टेबल अनिल कुमार ने पांच साल पहले पुलिस विभाग के पद को बगैर छोड़े शिक्षा विभाग में नौकरी ले ली थी।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यह फर्जीवाड़ा पुलिस विभाग में देखा गया है जहां 5 साल से जीजा की जगह साले नौकरी करते हुए पकड़ा गया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद कई और खुलासे भी हो सकते हैं। पुलिस विभाग के ऊंचे पद पर बैठे अधिकारियों को इस मामले ने हैरान कर दिया है।

दरअसल मुरादाबाद के कोतवाली ठाकुरद्वारा में पीआरवी के वाहन संख्या 0281 पर कांस्‍टेबल अनिल कुमार की जगह सुनील उर्फ सनी ड्यूटी पर तैनात था। मैं लगभग 5 साल से अनिल कुमार की जगह 112 पीआरवी पर ड्यूटी कर रहा था। इस मामले की जब शिकायत की गई तो आरोपी को पकड़ा गया और जांच में विभाग की चूक पकड़ी गई। आरोपित सुनील कुमार सन्नी फ़र्जी सिपाही है। इस मामले में सुनील कुमार के जीजा अनिल कुमार को हिरासत में लिया गया है जबकि सुनील पहले ही फरार हो गया है। एएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया पूरे मामले की जांच की जा रही है। एक शिकायत के आधार पर इस पूरे मामले को पकड़ा गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपित मुजफ्फरनगर का निवासी है। वही दूसरी ओर खबर आयी है कि जीजा अनिल कुमार शिक्षा विभाग में तैनात है। जीजा अन‍िल कुमार को गांव बहोड़, खतौली ज‍िला मुज़फ्फरनगर का न‍िवासी बताया जा रहा है। वहीं साले सुनील कुमार भी मुज़फ्फरनगर के ही गांव गंघाडी, खतौली का न‍िवासी है।

माना जा रहा है कि कांस्टेबल अनिल कुमार ने पांच साल पहले पुलिस विभाग के पद को बगैर छोड़े शिक्षा विभाग में नौकरी ले ली थी। इसके बाद पुलिस विभाग में अनिल की जगह सुनील ड्यूटी करने लगा। इस मामले में अभी कई जानकारियाँ सामने आना बाकी है।

टॅग्स :भारतउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?