लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: शख्स ने मां, पत्नी और 3 पुत्रियों की गला रेतकर की हत्या, ऐसे बची एक पुत्री और बुआ की जान

By भाषा | Updated: August 29, 2022 11:41 IST

पुलिस ने आरोपी महेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है हालांकि, अभी तक आरोपी ने हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनागाघेर निवासी महेश कुमार ने सुबह सात बजे अपनी मां, पत्नी तथा तीन पुत्रियों की हत्या कर दी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुमार मूलत: उत्तरप्रदेश के बाँदा जिले का रहने वाला है। आरोपी की एक पुत्री अपनी बुआ के यहां तपोवन गयी हुई थी, जिससे उसकी जान बच गयी।

ऋषिकेशः उत्तराखंड में ऋषिकेश के समीपवर्ती रानीपोखरी क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की कथित तौर पर गला रेत कर हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस ने आरोपी महेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है हालांकि, अभी तक आरोपी ने हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागाघेर निवासी कुमार ने सुबह सात बजे अपनी मां, पत्नी तथा तीन पुत्रियों की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर व पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कमलेश उपाध्याय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उपाध्याय ने बताया कि कुमार मूलत: उत्तरप्रदेश के बाँदा जिले का रहने वाला है। यहां वह नागाघेर में रह रहा था और सोमवार सुबह आरोपी ने अपनी माँ बीतन देवी (75), पत्नी नीतू देवी (36), तीन पुत्रियों की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस ने मौके से खून से सना चाकू बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि कुमार की एक पुत्री अपनी बुआ के यहां तपोवन गयी हुई थी, जिससे उसकी जान बच गयी। उपाध्याय ने बताया कि आरोपी कोई काम नहीं करता था, उसका एक भाई विदेश में है और उसके द्वारा भेजे गए पैसों से ही आरोपी के घर का खर्चा चलता था।

टॅग्स :Rishikeshक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए